जद हदीद को नहीं पसंद स्ट्रॉन्ग वूमेंस, बेबिका ने किया खुलासा
जद हदीद को नहीं पसंद स्ट्रॉन्ग वूमेंस, बेबिका ने किया खुलासा
Share:

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 के कंटेस्टेंट चर्चा का विषय बने हुए हैं। अविनाश से लेकर पूजा भट्ट तक, हर कोई ख़बरों में बना हुआ है। हालांकि, सबसे अधिक बातें जद हदीद की हो रही हैं। पहले आकांक्षा पुरी के साथ हुए उनके लिपलॉक का वीडियो वायरल हुआ। वहीं अब महिलाओं को लेकर उनकी पसंद पर बवाल हो रहा है। दरअसल, शो में बेबिका ने यह दावा किया है कि जैद को कमजोर और चुपचाप सबकुछ सहने वाली लड़कियां पसंद हैं।

बेबिका, पूजा भट्ट से जद हदीद के बारे में चर्चा करते हुए बोलती हैं, “उनकी (जद) हिस्ट्री ऐसी है कि उनकी एक्स वाइफ बहुत पढ़ी-लिखी है। मैंने जब उनसे उनकी पत्नी के बारे में बात की थी तब उन्होंने स्वयं मुझे बताया था कि 'वह ओपिनियन देने वाली स्ट्रॉन्ग वूमेंस को सहन नहीं कर पाते हैं। उन्हें कमजोर, चुपचाप सबकुछ सुनने वाली लड़कियां पसंद हैं।" 

आगे बेबिका ने कहा, “सिर्फ सलमान सर के कारण मैंने अभिषेक (मल्हन) से बात करना शुरू किया। मुझे उससे बात नहीं करनी चाहिए थी। पूरे टास्क के चलते मैं उसे नोटिस किया। वह जिया के सामने अपनी इमेज साफ रखने के लिए मुझे ताने मार रहा था। उन्होंने तो मुझे सबके सामने बदनाम करने से पहले भी नहीं सोचा। वहीं पूजा, बेबिका के बारे में बोलती हैं, “मैं देख रही हूं कि कैसे वे (जिया, अभिषेक, जद, अविनाश) अपने लंच और डिनर के लिए बेबिका का इस्तेमाल करते रहते हैं। उसके हाथ का बना खाना खाते हैं तथा फिर उसे ही अपना निशाना बनाते हैं। वह अकेली है इसलिए वे सब लोग उनके खिलाफ हो गए हैं।''

पति को बचाने के लिए स्कूटर पर बैठकर चाँद पर पहुंची लड़की! देखकर घूमा लोगों का सिर

पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्यों?

पलक पुरसवानी ने बताई अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक के ब्रेकअप की वजह, फैंस हुए हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -