आज होगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले, टॉप 2 में होंगे ये कंटेस्टेंट्स!
आज होगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले, टॉप 2 में होंगे ये कंटेस्टेंट्स!
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 को आज अपना विनर मिल जाएगा। टेलीविज़न के मोस्ट पॉपुलर और हिट रियलिटी शो का आज ग्रैंड फिनाले है। शो के फिनाले को बेहतरीन बनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। धुआंधार अंदाज में शो के विजेता का नाम अनाउंस किया जाएगा। हर कोई ये जानने के लिए सुपर एक्साइटेड है कि आखिर इस बार शो के विजेता का ताज किसके सिर सजेगा। 

बिग बॉस के फिनाले में पहुंचने के लिए सभी प्रतियोगियों ने कड़ी मेहनत की थी। मगर टॉप में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम ही अपनी जगह बना पाए हैं। इन पांच में से किसी एक के सिर विनर का ताज सजेगा। अब कौन विजेता होगा, ये जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले इस समय ख़बरों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड की मानें तो फिनाले में ट्रॉफी जीतने की रेस शिव ठाकरे एवं प्रियंका चाहर चौधरी के बीच होने वाली है। 

प्रियंका एवं शिव सीजन 16 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दोनों शुरुआत से दिल और दिमाग से गेम खेलते आए हैं। प्रियंका और शिव दोनों ने ही हमेशा फ्रंट फुट पर रहकर बुलंद आवाज में हर मुद्दा उठाया है। दोनों के गेम को दर्शकों ने भी बहुत पसंद किया है। ट्रॉफी जीतने की रेस में प्रियंका एवं शिव एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं दोनों में से कोई एक बिग बॉस का विनर बनेगा।  वहीं, फिनाले से पहले प्रियंका चाहर चौधरी के फैन क्लब पर उनकी एक फोटो साझा की जा रही है, जिसमें सलमान खान उन्हें विनर घोषित करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये एक एडिट की हुई तस्वीर है, जिसे प्रियंका के फैन क्लब पर साझा किया जा रहा है। सोशल मीडिया ट्रेंड के अनुसार, प्रियंका शिव को मात देकर बिग बॉस सीजन 16 की विजेता बन सकती हैं। प्रियंका को सिर्फ प्रशंसकों का ही नहीं, बल्कि कई स्टार्स का भी समर्थन मिल रहा है।

अचानक इतना बिगड़ गया रुबीना दिलैक का चेहरा, देखकर फैंस को लगा झटका

TV की इस सीधी सादी बहु का ये अवतार देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वैलेंटाइन डे आते ही बेकाबू हुए करण-तेजस्वी, कैमरे के सामने पार की हदें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -