BB14: अभिनव की दोस्त ने की उन्हें छोड़ राखी सावंत के गेम की तारीफ़
BB14: अभिनव की दोस्त ने की उन्हें छोड़ राखी सावंत के गेम की तारीफ़
Share:

बिग बॉस 14 में इन दिनों ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो खत्म होने पर पहुंचा है तो रोमांचक हो चला है। वैसे शो में राखी सावंत ने अब तक धमाल मचाया है। राखी को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। राखी ने अभिनव शुक्ला से पंगा लिया है जो अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे अभिनव शुक्ला राखी सावंत को ही सारे झमेले की जड़ मानते हैं और राखी सावंत रुबीना दिलायक को उनके बीच हुई लड़ाई का जिम्मेदार मानती हैं। सलमान खान ने कई बार दोनों के झगड़े को सुलझाने का प्रयास किया है लेकिन ऐसा हो ना सका। वैसे अब इसी बीच अभिनव शुक्ला की दोस्त शालिनी कपूर ने एक इंटरव्यू में उनके गेम को लेकर बात की है।

एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत के दौरान शालिनी कपूर ने अभिनव के गेम को बेहतरीन बताया है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि, 'राखी सावंत का उनके साथ रहना उनके लिए ही फायदेमंद हैं।' शालिनी कपूर को आप सभी ने कहां हम कहां तुम शो में देखा होगा। अपने इंटरव्यू में अदाकारा ने कहा, 'राखी सावंत एक बिल्कुल एंटरटेनर हैं। उसे लोग इसीलिए ही अपने शो के लिए बुलाते हैं क्योंकि वो टीआरपी बढ़ाने का माद्दा रखती है। वो जो कुछ भी अभिनव शुक्ला के साथ कर रही है वो उसके लिए ही अच्छा है। वो समझदारी के साथ सारी चीजें संभाल लेगा और उसे भी ठीक करेगा जैसी जरुरत होगी। मुझे पूरा यकीन है जैसे वक्त बीतेगा सबकुछ ठीक हो जाएगा।’' इसी के साथ उन्होंने अभिनव के शो का हिस्सा बनने पर भी हैरानी जताई है।

उन्होंने कहा, ‘बहुत लोग पूछते हैं कि क्या वो शो में अपनी पत्नी रुबीना दिलायक के लिए गया। मगर मुझे वाकई नहीं पता कि वो घर में क्यों गया है। लेकिन वो सारी स्थितियों को अच्छे से संभाल रहा है। खुद को रुबीना को और वो अच्छा खेल रहा है। मुझे लगता है कि ये अनुभव उसे और बेहतर बनाएगा।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि अभिनव शुक्ला और शालिनी कपूर ने टीवी शो गीत हुई सबसे पराई में साथ काम किया था। शालिनी कपूर अभिनव की अच्छी दोस्त हैं।

रोज डे पर नेहा कक्क्ड़ को मिले गुलाब और चॉकलेट्स, शेयर किया वीडियो

इस दिन होगा BB14 का फिनाले, शो को रिप्लेस करेंगे ये शोज

घूमर पर नाचते नजर आईं सौम्य टंडन, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -