Bigg Boss 13: एक्स गर्लफ्रेंड को देख विशाल आदित्य सिंह को लगा झटका
Bigg Boss 13: एक्स गर्लफ्रेंड को देख विशाल आदित्य सिंह को लगा झटका
Share:

टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 को मसालेदार बनाने के लिए शो में बार बार नए नए ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही शो में नच बलिए की विवादित जोड़ी मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को साथ देखा जाएगा। विशाल आदित्य सिंह जहां पहले से शो में शामिल हैं वहीं आज उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं जिन्हें देखकर विशाल को एक जोरदार धक्का लगने वाला है।

 

अभी हाल ही में कलर्स चैनल के ऑफिशियल पेज से आगामी एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मधुरिमा तुली की एंट्री दिखाई जा रही है। मधुरिमा तुली उस वक्स शो में एंट्री लेती हैं जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड और बाकी की सदस्य डायनिंग टेबल पर बैठे होते हैं। मधुरिमा कहती हैं, नमस्ते, हैलो हिमांशी जी। मधुरिमा की आवाज़ सुनकर विशाल आदित्य शॉक हो जाते हैं और उन्हें नज़र उठाकर देखते हैं। इसके बाद में शहनाज़ गिल उनसे बाद में पूछती हैं कि क्या तेरा प्यार था उससे।  विशाल मधुरिमा को खूब नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करते हैं।

इसके बाद मधुरिमा कहती हैं, घर में मेहमान आए हैं, ऐसे बिहेव करोगे आपलोग, बात भी नहीं करोगे। फिर बाद में विशाल गार्डन एरिया में बैठकर माहिरा शर्मा से कहते हैं कि उसकी आवाज़ मेरे सर में चुभ रही है।आपको बताते चलें कि विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली दोनों एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं, परन्तु दोनों के बीच बढ़ते झगड़ों के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कुछ ही हफ्तों पहले दोनों ने सेलेब्स डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में बतौर बलिए और एक्स भाग लिया था।

दोनों की लड़ाइयों का सिलसिला शो में भी नहीं थमा, यही कारण था कि दोनों नच बलिए की सबसे विवादित जोड़ी बन गए थे। शो के दौरान खबर थी कि मधुरिमा तुली ने विशाल को सेट में थप्पड़ भी मारा था। अब देखना यह होगा कि शो में मधुरिमा की एंट्री से विशाल का किस तरह नया रंग देखने मिलेगा।

बहू से वैंप तक सभी किरदार निभाने में सफल रही ये 5 अभिनेत्रियां

शालीन भनोट और सायंतनी घोष की जोड़ी नागिन 4 में आएगी नजर, शेयर की तस्वीरें

भाखरवाड़ी में गायत्री का किरदार निभा रही अक्षिता मुद्गल, कहा - 'भविष्य में मैं खुद को बड़े पर्दे ....'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -