बिग बॉस 10- युवराज की फैमेली और आकांक्षा के बीच विवाद
बिग बॉस 10- युवराज की फैमेली और आकांक्षा के बीच विवाद
Share:

बिग बॉस 10 में विवादों की शुरूआत धमाके से हो गई है। ताजा मामला शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा और क्रिकेटर युवराज सिंह के परिवार से जुड़ा है। 

गौरतलब है, आकांक्षा ने बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले यह खुलासा किया था कि वो क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी हैं। उनकी शादी युवराज के बड़े भाई जोरावर सिंह से हुई थी। यह शादी महज चार महीने ही चल पायी थी। इसके बाद आकांक्षा ने इशारे-इशारे में युवराज सिंह की मां शबनम पर भी छींटाकशी की थी। लेकिन युवराज सिंह की फैमेली इस पारिवारिक मामले को और नहीं उछालना चाहतीं।

युवराज की मां ने कहा, अगर किसी को यह सब कहकर शांति मिलती है तो कहे। वह कुछ नहीं कहेगी। गौरतलब है कि जोरावर और आकांक्षा की शादी लंबे समय तक चल नहीं पायी। अब भी दोनों का तलाक का केस अदालत में है। दरअसल, आकांक्षा युवराज सिंह की फैमेली से खुश नहीं थी। वह कहती है कि उन्हें उनके पति से कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में आगे भी आकांक्षा कुछ नए खुलासे कर सकती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -