परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, सामने आई परीक्षा की नई दिनांक
परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, सामने आई परीक्षा की नई दिनांक
Share:

देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होने वाले है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलने वाली है। वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होने वाला है। आगे देखिए हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम-

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी - 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर - 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन - 29 मार्च 2022
वाणिज्य - 30 मार्च 2022
विज्ञान - 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान - 9 अप्रैल 2022
गणित - 12 अप्रैल 2022

मंगलवार को यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 पालियों में आयोजित की जाने वाली है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर के उपरांत 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित किया जाने वाला है। जो छात्र उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड भी कर सकते है। आगे नीचे परीक्षाा टाइम-टेबल का PDF भी दिया जा रहा है जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते है। जिन लोगों के मोबाइल पर PDF दिख न रहा हो वे अंत में बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल को इमेज फॉर्मेट में भी देख पाएंगे-

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी - 24 मार्च 2022
संगीत गायन - 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी- 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र  - 29 मार्च 2022
अंग्रेजी  - 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास - 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित - 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर  - 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र - 7 अप्रैल 2022
संस्कृत - 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान - 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र - 12 अप्रैल 2022

ख़बरों की माने तो यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित भी की जा चुकी है। इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत कर दिया गया है। यानी 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले है। 

यूक्रेन के सुमी से सभी 694 भारतीय छात्रों को निकाला गया: सरकार

सरकार नागरिकों के सर्वोत्तम हित में तेल की कीमतों पर निर्णय लेगी: पुरी

प्रधानमंत्री ने लोगो की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नए विचारों को व्यक्त करने का आग्रह किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -