एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका, इस पार्टी में जाएंगे 22 गुट के विधायक'!
एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका, इस पार्टी में जाएंगे 22 गुट के विधायक'!
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट की रार अभी थमी नहीं है। दोनों गुट एक-दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच, उद्धव गुट के मुखपत्र सामना ने रोखठोक कॉलम में बड़ा दावा किया है। रोखठोक में बताया गया है कि शिंदे गुट के 22 MLA नाराज चल रहे हैं तथा वे आने वाले समय में भाजपा में सम्मिलित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, ये भी कहा है कि आगे शिंदे की हालत रामदास अठावले जैसी होगी। शिंदे ने अपना और महाराष्ट्र का बड़ा नुकसान किया है। 

सामना में रोखठोक में लिखा- सीएम पद पर शिंदे की बीजेपी द्वारा अस्थाई व्यवस्था की गई है। उनके सीएम पद की वर्दी कभी भी उतार ली जाएगी, ये अब सभी समझ चुके हैं। शिंदे के 'तोतया' गुट से अंधेरी (पूर्व) के उप चुनाव में प्रत्याशी खड़ा किया जाना चाहिए था, किन्तु बीजेपी ने इसे टाल दिया। महाराष्ट्र की ग्राम पंचायत, सरपंच चुनाव में शिंदे गुट की कामयाबी का दावा झूठा है। शिंदे गुट के कम-से-कम 22 MLA नाराज हैं, इनमें से अधिकतर MLA स्वयं बीजेपी में विलय हो जाएंगे, ऐसा स्पष्ट नजर आ रहा है। तत्पश्चात, शिंदे का क्या होगा?' 

'इस बारे में जब मैंने उनके एक नेता से पूछा तो उन्होंने कहा- 'शिंदे का रामदास अठावले होगा।' यह कथन सही है। एकनाथ शिंदे ने अपने साथ-साथ महाराष्ट्र को बहुत नुकसान पहुंचाया, इसलिए महाराष्ट्र उन्हें माफ नहीं करेगा। शिंदे को तोप के मुंह के समक्ष खड़ा करके बीजेपी अपनी सियासत करती रहेगी। बीजेपी नेता सीधे बोलते हैं- शिंदे को भी कल बीजेपी में ही विलय होना होगा तथा उस वक़्त वे नारायण राणे की भूमिका में होंगे। यदि ऐसा हुआ तो शिंदे ने क्या हासिल किया? सीएम के रूप में महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान नजर नहीं आता। हर जगह देवेंद्र फडणवीस नजर आ रहे हैं। देश की राजधानी में शिंदे का कोई प्रभाव नहीं है। मंगलवार को फडणवीस दिल्ली गए एवं मुंबई झोपड़पट्टी मुक्त करने की महत्वाकांक्षी नीति के तहत धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर रेलवे की ओर से महाराष्ट्र सरकार को आवश्यक जमीन के लिए रेल मंत्रालय से अनुमति ले आए।'

ब्रिटेन को मिलेगा पहला हिन्दू PM! रेस से हटे बोरिस जॉनसन

सलमान रुश्दी ने खोई एक आंख, एक हाथ ने भी काम करना किया बंद

'शिवसेना अब अस्तित्व में नहीं', उद्धव ठाकरे पर केंद्रीय मंत्री ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -