विधु विनोद चोपड़ा की किताब 'अनस्क्रिप्टेड' को बीते 25 जनवरी के दिन रिलीज किया गया था। वहीं अब यह किताब अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। वैसे यह जिस दिन रिलीज होने वाली थी उसी दिन नंबर 1 पर ट्रेंड भी कर रही थी। आपको बता दें कि यह किताब विधु के सिनेमाई जीवन और उनके सफर को दर्शाती है। अब हाल ही में इस किताब को खुद अमिताभ बच्चन ने भी सराहा है। उन्होंने ट्विटर पर विधु का एक वीडियो शेयर किया है जो आप देख सकते हैं।
T 3795 - Vidhu Vinod Chopra .. honest frank and straight .. just as he is real life .. a rarity ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
इस वीडियो में विधु इंडस्ट्री के विभिन्न परियोजनाओं पर विभिन्न कलाकारों संग काम करते हुए नजर आ रहे है। आप देख सकते हैं अमिताभ ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा, "विधु विनोद चोपड़ा।ईमानदार, मजाकिया और निष्कपट।।असल जिंदगी में वह जैसे हैं, वह दुर्लभ है।"
वैसे विधु के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने काम से इंडस्ट्री और दर्शकों को बहुत कुछ दिया है। वहीं अगर बात करें उनकी पुस्तक के बारे में तो उसमे उन्होंने अपने असाधारण सहयोगी और पटकथा लेखक अभिजीत जोशी के साथ अपनी असाधारण यात्रा के बारे में बात की है। वैसे विधु विनोद चोपड़ा का जीवन सही मायने में भी 'अनस्क्रिप्टेड' रहा है। बीते तीस सालों में विधु ने हिंदी सिनेमा में कई बेमिसाल फिल्में दी है जो आप सभी ने देखी होंगी। वैसे उन्होंने केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी एक फिल्म का निर्देशन किया है।