MP में हुआ बड़ा हादसा, सिंध नदी में गिरी यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और फिर...
MP में हुआ बड़ा हादसा, सिंध नदी में गिरी यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और फिर...
Share:

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है यहाँ सोमवार रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंध नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर तौर पर चोटिल हो गए हैं। चोटिल व्यक्तियों को दतिया एवं ग्वालियर के चिकित्सालयों में रेफर कर दिया गया है। प्रशासन ने तीन व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। खबर प्राप्त होते ही दतिया कलेक्टर संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भिंड जिले के दबोह थाना इलाके के जाखोली बिंडवा गांव के रहने वाले हैं। सभी रतनगढ़ की माता के दर्शन करने गए थे। यहां सोमवार को मेला भी लगता है। मंदिर में जवारे चढ़ाने के पश्चात् सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली सेवढ़ा सनकुआं मौजूद सिंध नदी के पुराने छोटे पुल से गुजर रही थी। इसी के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया पुल में गड्‌ढे में फंस गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। ट्रॉली में महिलाओं एवं बच्चों सहित लगभग 30 लोग सवार थे। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। मैं ईश्वर से घायलों के जल्द ठीक होने एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति... वही राहत की बात यह रही कि जिस स्थान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी वह नदी के किनारे का स्थान था तथा वहां पानी नहीं था।

पेट्रोल-डीजल के गोदाम में लगी खतरनाक आग, मचा हड़कंप

भारत बनेगा G20 समूह का अध्यक्ष, आज वेबसाइट, लोगो और थीम जारी करेंगे पीएम मोदी

पत्रकार दीपक चौरसिया के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, 10 वर्षीय लड़की के एडिटेड वीडियो का मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -