झारखंड में हुआ बड़ा हादसा! अचानक 12 यात्रियों पर चढ़ गई ट्रेन, PM मोदी ने जताया शोक
झारखंड में हुआ बड़ा हादसा! अचानक 12 यात्रियों पर चढ़ गई ट्रेन, PM मोदी ने जताया शोक
Share:

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा से बड़ी खबर आई है। जामताड़ा एवं विद्यासागर स्टेशन के बीच कई व्यक्तियों पर ट्रेन चढ़ गई। इस दुर्घटना में 12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए ऐसा बताया जा रहा है। अब तक 2 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। अंधेरा होने के कारण जान गंवाने वालों के आंकड़ा का सही अनुमान अभी सामने नहीं आया है। अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी भी हो रही है।

प्राप्त खबर के अनुसार, डाउन लाइन में बेंगलुरु-यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी बीच लाइन के किनारे डाली गई गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था, मगर डस्ट को देखकर चालक को अंदेशा हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है तथा धुंआ निकल रहा है। इस कारण ट्रेन को रोकते ही यात्री भी उतर गए, इसी बीच अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है। रेल दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के जामताड़ा में दुर्घटना की खबर सुनकर पीड़ा हुई। जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल लोग जल्द ठीक हों ऐसी कामना करता हूं। 

वही इस मामले पर रेलवे का बयान आ गया है। रेलवे की ओर से आग लगने की आशंका वाली बात नहीं कही गई है। बताया गया कि ट्रेन नंबर 12254 अलार्म चेन खींचने के कारण रुकी हुई थी। तब ही दो लोग ट्रैक पर आ गए जिनको MEMU ट्रेन ने कुचल दिया। रेलवे के अनुसार, आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी। रेलवे का कहना है कि मारे जाने वाले ट्रेन के यात्री नहीं थे। इस मामले की तहकीकात के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बना दी गई है।

'जब तक हिमंत बिस्वा सरमा जिंदा है, बाल विवाह नहीं होने देगा': असम CM

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -