बिहार में हुआ बड़ा हादसा, गंगा नदी में समाई यात्रियों से भरी नाव
बिहार में हुआ बड़ा हादसा, गंगा नदी में समाई यात्रियों से भरी नाव
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां पटना के मनेर महावीर टोला गंगा नंदी घाट पर यात्रियों से भरी नाव डूब गई। कहा जा रहा है कि इस नाव पर कुल 15 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से अभी तक 7 लोग लापता हैं। मामले की खबर प्राप्त होने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की सहायता से नाव पर सवार यात्रियों की खोजबीन आरम्भ कर दी है। घटनास्थल पर मनेर पुलिस समेत कई अफसर उपस्थित हैं।

प्राप्त खबर के मुताबिक, बिहार के पटना जिले के मनेर में गंगा नदी में एक नाव 15 व्यक्तियों को लेकर जा रही थी। इस के चलते किसी कारण से नाव पलट गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। नाव पर सवार लोग पानी में डूबने लगे। जैसे-तैसे बाकी लोग नदी से बाहर निकल आए। वहीं सात व्यक्ति अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।

वही लोगों को घटना के बारे में पता चला तो तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया। इस मामले को लेकर एएसआई सत्य नारायण सिंह ने बताया कि गंगा में लोगों की तलाशी के लिए NDRF की टीम जुटी है। बचाव अभियान जारी है।

मिसाल: विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता की माँ का देहांत, प्रधानसेवक ने पुत्र और 'राष्ट्रपुत्र' दोनों का फर्ज निभाया

2023 में इस राज्य को मिलेगा 3 एयरपोर्ट का तोहफा

'बिहार के नाम पर पेट में दर्द क्यों?', मोदी पर पप्पू यादव ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -