MP से लापता हुईं 3000 लड़कियों को खोजने के लिए पुलिस चलाएगी विशेष अभियान
MP से लापता हुईं 3000 लड़कियों को खोजने के लिए पुलिस चलाएगी विशेष अभियान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश (MP) से लापता हुई नाबालिग बच्चियों की अब एक नये सिरे से तलाश होने वाली है। जी दरअसल MP CM शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में लापता हुई बच्चियों को ढूंढ़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है अब प्रदेश से बाहर आने और जाने वाली लड़कियों का भी पुलिस रजिस्ट्रेशन करेगी। बीते दिनों भोपाल के मिंटो हॉल में क्रेडिट कैम्प महिला स्व-सहायता समूहों का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 200 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया। इस कार्यक्रम में ही शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर की महिला समूहों से वर्चुअल संवाद भी किया।

इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म महिला स्व सहायता समूह से बनवाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, 'मैं इन महिला स्व सहायता समूह के दम पर मध्य प्रदेश में गरीबी मिटा दूंगा। जरूरत पड़ी तो देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी ये समूह अपने उत्पाद बेचेंगे। मार्केटिंग, ब्रांडिंग में सरकार इनकी मदद करेगी।आज इसका पोर्टल लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के जरिए स्व सहायता समूह के सामान को देश के साथ विदेशों में बेचने की व्यवस्था की जाएगी।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'पोषण आहार बड़े-बड़े ठेकेदार बनाते थे, लेकिन यह तय किया कि खाना महिला स्व सहायता समूह बनाएंगे। कारखाने खोले गए औऱ काम हो रहा है। नशा माफिया को जड़ से खत्म करने के आदेश दिए हैं। महिलाओं से नशा मुक्ति अभियान चलाने की अपील की।'

आगे उन्होंने यह भी कहा, 'प्रदेश से 3000 बच्चियां गायब हुई हैं। इन्हें खोजने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मैंने पुलिस को टारगेट दिया है कि गायब बेटियों को कहीं से भी ढूंढ कर लाओ। काम धंधे के लिए प्रदेश से बाहर जाने या आने वाली बेटियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पुलिस अपने पास रजिस्ट्रेशन करेगी। मेहनत मजदूरी के नाम पर बाहरी लोग बेटियों को ले जाते हैं इसलिए महिला स्व-सहायता समूह इसका ध्यान रखें। भोले भाले लोगों को पैसे डबल करने के नाम पर झांसा देने वालों पर भी महिला स्व- सहायता समूह नजर रखें। स्व सहायता समूह आधी आबादी की जिंदगी बदलने का अभियान है। हर बहन लखपति बन जाए ये सपना है। हर महीने एक लाख आय होना चाहिए। सरकार पूरी मदद करेगी।' अब उनके इस एलान के बाद यह देखना होगा कि नए अभियान के तहत क्या होता है।

जिस तरह लोहा लोहे को काटता है वैसे ही वायरस को भी मरेगा वायरस, जानिए कैसे...?

MP पशुपालन विभाग ने बताया इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं अंडे और चिकन, नहीं होगा खतरा

अब 20 भाषाओं में उपलब्ध होगा केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम, सरकार का बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -