इंटरनेट पर छाई भोजपुरी की 'शीला', दिल थामकर देखे ये VIDEO
इंटरनेट पर छाई भोजपुरी की 'शीला', दिल थामकर देखे ये VIDEO
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया शीला की जवानी इतना मशहूर हुआ कि शीला नाम लेते ही गाना याद आता है। बॉलीवुड फिल्म तीस मार खां फ्लॉप रही थी मगर उसका यह गाना हर किसी की जुबां पर चढ़ गया। शादियों से लेकर हर पार्टीज में यह गाना सुनाई देने लगा था। आज भी इसे फंक्शन में जमकर बजाया जाता है। बॉलीवुड में तो आपने देख लिया मगर अब भोजपुरी की शीला से मिलिए। भोजपुरी गाना शीला हउ को मशहूर गायिका शिल्पी राज और चांद जी ने गाया है। शिल्पी राज ने भोजपुरी के सैकड़ों हिट गाने दिए हैं। उनका यह नया गाना भी यूट्यूब पर छा गया है।

गाना शीला हउ का में मनी मेराज एवं वन्नू डी पर फिल्माया गया है। गाने को दिल्ली के अलग-अलग लोकेशन पर शूट किया गया है। वीडियो में मॉडल बोल्ड लुक में है तथा वह सबसे पहले दिल्ली के कनाट प्लेस में डांस करती हैं। तत्पश्चात, दोनों का अगला सीन चांदनी चौक में है। उनके बैकग्राउंड में लाल किला नजर आता है। तत्पश्चात, वे इंडिया गेट के सामने ठुमके लगाते हैं। जब दोनों डांस करते हैं तो आस-पास के लोगों की भीड़ भी दिखती है तथा लोग उन्हें देखने लगते हैं।

वही गाने के लिरिक्स मन्नू साहू ने लिखे हैं तथा म्यूजिक सत्येंद्र का है। इस वीडियो को आजाद खान बिहारी ने लिखा है। गाना 3 सितंबर को रिलीज हुआ तथा कुछ ही दिनों में इसे 18 लाख लोगों ने देख लिया है। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने मनी मेराज के गाने की प्रशंसा की है तथा उन्हें उनकी आवाज बहुत पसंद आई। एक शख्स ने लिखा, गजबे बा गाना और एक्टिंग। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। 

श्री राम के बाद अब 'महादेव' का किरदार निभाएंगे प्रभास, इस फिल्म में आयेंगे नजर

जब डॉक्टर्स ने दी शिल्पा शेट्टी को मारने की सलाह! खुद एक्ट्रेस ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

जानिए क्यों बचना ऐ हसीनो से कटरीना कैफ को हटाया गया था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -