रिलीज हुआ खेसारी लाल का नया गाना, लोग बोले- रियल ट्रेंडिंग स्टार...
रिलीज हुआ खेसारी लाल का नया गाना, लोग बोले- रियल ट्रेंडिंग स्टार...
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का एक और सांग सुपरहिट हो गया है। खेसारी एवं शिल्‍पी राघवानी का नया सांग 'देहिया में पेन बा' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये सांग प्रशंसकों को इतना पसंद आ रहा है कि 24 घंटे में 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 

वही इस सांग को खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं, लिरिक्स बोस रामपुरी तथा यादव लालू ने लिखे हैं, जो भोजपुरी फिल्म जगत में बहुत लोकप्रिय हैं। सांग के वीडियो में दोनों कलाकार खूब नाच रहे हैं। खेसारी लाल एवं शिल्‍पी का रोमांस प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। दोनों की कमेस्ट्री देखकर प्रशंसक कमेन्ट में खेसारी को 'रियल ट्रेंडिंग स्टार' बता रहे हैं। 

वही सांग अदिशक्ति फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। अदिशक्ति फिल्म्स के लगभग 11.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों का मशहूर नाम हैं। केवल भोजपुरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि पूरे देशभर में खेसारी लाल के प्रशंसक हैं, जो उनके नए वीडियो की बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। बता दें कि इससे पूर्व दीपावली के अवसर पर खेसारी का 'रेड लिपस्टिक' सांग रिलीज हुआ था। इस सांग को यूजर्स ने एक दिन में 1 लाख 50 हजार से अधिक बार देखा था। इस सांग को खेसारी लाल तथा खुशबू तिवारी ने मिलकर गाया है, जबकि उनके साथ वीडियो में सुदीक्षा झा थीं। 

एयरपोर्ट पर पूजा हेगड़े के लुक ने लूटा लोगों का दिल, तस्वीरों ने मचाया गदर

नेपाली लड़की पर आया इस मशहूर एक्टर का दिल

यूट्यूब पर 'मैं इश्क हूं बुखार नहीं' की जबरदस्त धूम, मिले करोड़ो व्यूज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -