'बेशर्म रंग' विवाद में कूदे भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह, कह डाली ये बड़ी बात
'बेशर्म रंग' विवाद में कूदे भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह, कह डाली ये बड़ी बात
Share:

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी पठान का गाना बेशर्म रंग को लेकर जमकर विवाद होने लगा है। हर रोज इस गाने पर कोई न कोई स्टार अपनी राय देते हुए दिखाई दे रहे है। पिछले दिनों भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता ने इस गाने पर एक रील बनाया था, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल होने लगा था। 

इस क्लिप में वो गदर डांस करती दिखाई दे रही है। जिसके पूर्व पूनम दुबे ने इस गाने पर धमाल मचाया था। जहां इस विवाद पर भोजपुरी के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रया भी दे डाली है। वहीं अब मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने भी इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विक्रांत सिंह ने कही ये बात: विक्रांत सिंह मीडिया इंटरव्यू के दौरान भगवा बिकिनी विवाद पर खुलकर वार्ता भी की है। उन्होंने कहा कि केसरिया और सफेद कलर के कपड़े और जूते भी आते हैं ऐसे में सबको पहनना बंद कर देना चाहिए। ये सब सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए किया जाने लगा है। विक्रांत सिंह ने मुकेश खन्ना पर भी जमकर निशाना भी साध डाला है। बातचीत के दौरान मोनालिसा के पति ने बोला है, 'मैं कहता हूं कि अगर लोग इस देश के कल्चर की रक्षा करने की बात करते हैं देशभक्ति की बात करते हैं तो चलिए ना सरहद पर हमारे सैनिकों की मदद कीजिए। उन्हें खाना खिलाइए और उनकी हर तरीके से मदद कीजिए तो मैं उनको असली हीरो मानूंगा कि आपमें देशभक्ति है और आप अपने कल्चर की रक्षा कर रहे हैं।'

'बेशर्म रंग' पर रक्षा ने लगाया हॉटनेस का तड़का

इमरान अली के घर से मिला 500 Kg गौमांस, 17 जिन्दा गायों को पुलिस ने छुड़ाया

आखिर क्यों पवन की वाइफ ज्योति ने कहा- 'तू किसी और का है...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -