CAA को लेकर जमा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी पहुंचे
CAA को लेकर जमा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी पहुंचे
Share:

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ मार्च निकालने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद दिल्ली की जामा मस्जिद पहुंच चुके हैं। हजारों की संख्या में लोग उनके साथ जमा हैं। चंद्रशेखर ने ऐलान किया है कि वो इस अधिनयम के खिलाफ संविधान की प्रति के साथ जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक जाएंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर को नागरिकता कानून के खिलाफ ये मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी है। इससे पहले पुलिस ने एक शख्स को भी जामा मस्जिद के पास से हिरासत में लिया है। जिसे भीम आर्मी का सदस्य बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी नागरिकता अधिनियम के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए थे। दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन हुआ था और सैकड़ों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। शुक्रवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में नागरिकता अधिनियम के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान देश के कई इलाकों में हिंसा भी हुई थी। कर्नाटक के मंगलुरू में पुलिस गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद मंगलुरू के पांच पुलिस थानों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

वहीं लखनऊ, संभल और उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई। आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून, 2019 को हाल ही में सदन से स्वीकृति मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता दिए जाने की बात है। कांग्रेस सहित अधिकतर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं।

पूरे देश में लागू होने जा रहा है NRC, जानिए कैसे साबित कर सकेंगे अपनी नागरिकता

एक जनवरी से काम नहीं करेंगे आपके पुराने डेबिट और क्रेडिट कार्ड, RBI करने जा रहा ये काम

डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी, पेट्रोल की कीमत में मिली राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -