खुशखबरी: माँ बनने वाली हैं भारती सिंह, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
खुशखबरी: माँ बनने वाली हैं भारती सिंह, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
Share:

कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही माँ बनने वाली हैं। जी हाँ, उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। आप देख सकते हैं उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया है और वह भी बड़ी खुशी के साथ। उन्होंने खुद बताया है कि वो अब उनके घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आना वाला है। आप सभी जानते ही होंगे भारती से अक्सर उनके फैंस ये सवाल करते रहते हैं कि वो गुड न्यूज़ कब सुना रही हैं?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

वहीं कई शोज के दौरान भारती खुद कह चुकीं हैं कि वह माँ बनना चाहती हैं। अब इन सभी के बीच कॉमेडियन सच में फैंस को गुड न्यूज़ देनी वाली हैं। जल्द ही भारती और हर्ष के घर किलकारियों गूंजने वाली हैं। आप देख सकते हैं भारती ने एक वीडियो शेयर किया है। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कॉमेडियन ने लिखा है, ‘ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज, रुके क्यों हो… कर दो अब सब्सक्राइब।’

अब भारती के इस पोस्ट पर अब सेलेब्स लेकर आम लोग भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कहा जा रहा है यह भारती की अभी शुरुआती स्टेज है, इसलिए उन्होंने अपने सभी कामों को रोक दिया है। केवल यही नहीं वह अब घर से बाहर तक नहीं निकल रही हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि स्वस्थ गर्भावस्था के लिए कॉमेडियन ने अपना वजन कम किया था। आप सभी को बता दें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं और इन दिनों भारती कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में नज़र आ रही हैं।

माँ बनने वाली है भारती सिंह!

एयरटेल ने ब्रॉडबैंड नेटवर्क का विस्तार करने के लिए जुनिपर नेटवर्क के साथ करार किया

इस मशहूर स्टार ने दी विक्की-कैटरीना की शादी की अफवाह पर सफाई, शेयर किया पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -