इंडियन आइडल 12 में गेस्ट बनकर आएँगे रोहनप्रीत, होगा 'शादी स्पेशल' एपिसोड
इंडियन आइडल 12 में गेस्ट बनकर आएँगे रोहनप्रीत, होगा 'शादी स्पेशल' एपिसोड
Share:

इंडियन आइडल 12 जब से शुरू हुआ है तभी से इसे फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। आज के समय में यह शो एक बेहतरीन शो बन चुका है। इन दिनों शो में कंटेस्टेंट अपनी गायिकी से सभी का दिल जीते हुए हैं। अब इस रिएलिटी शो की जज नेहा कक्कड़ शो के वीकेंड के खास एपिसोड में बहुत खुश दिखाई देंने वाली हैं। जी दरअसल इस बार शो पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर उनके पति और गायक रोहनप्रीत पहुंचने वाले हैं। वैसे यह एपिसोड और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसका नाम ‘शादी स्पेशल’ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इसमें कंटेस्टेंट्स शादी के गानों से मंच पर संगीत की महफिल सजाने वाले हैं और इस दौरान नेहा और रोहनप्रीत मजेदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आप देख सकते हैं इसमें नेहा और रोहनप्रीत नजर आ रहे हैं। आपको पता ही होगा दोनों ‘नेहू दा व्याह’ के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान मिले थे। उसके बाद दोनों ने 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी की, और चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @bharsh_forever_

अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हैं। वैसे इन दोनों के अलावा शो में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया भी शामिल होंगे। काम के बारे में बात करें तो नेहा और रोहनप्रीत बीते दिनों ही ‘ख्याल रख्या कर’ गाने में नजर आए थे। गाने के रिलीज होने से पहले नेहा ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबरें फैला दी थीं लेकिन बाद में पता चला था कि उनका तो नया गाना आने वाला है।

साबुन बेचने से लेकर चपरासी के काम तक इस तरह गुजरी 'रामायण' के निर्देशक रामानंद सागर की जिंदगी

आसमान जैसी ड्रेस पहने बहुत खूबसूरत नजर आईं मौनी रॉय

राहुल ने राखी को कहा 'चीप लेवल की सिलेब्रिटी', पति बोले- 'राखी जो भी है अपने दम पर है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -