भारतीय मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, हुए कई अहम फैसले
भारतीय मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, हुए कई अहम फैसले
Share:

भोपाल/ब्यूरो। भेल पिपलानी में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की शनिवार को बैठक रखी गई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने प्लांट कमेटी में बैठक का स्वागत किया। प्लांट कमेटी के मुद्दे हल न होने पर जेसीएम में उठाया जाता है, इसलिए प्लांट कमेटी की बैठक जरूरी है। 1973 की जेसीएम कमेटी में तय हुआ था कि प्लांट कमेटी में 12 सदस्य वर्कर की ओर से होंगे। 12 सदस्य प्रबंधन की ओर से होंगे।

इसी नियम के तहत भेल भोपाल में सीट का विभाजन हुआ है। भेल भोपाल में उत्पादन वृद्धि और कर्मचारीयों की समस्याओं के निवारण के लिए प्लांट कमेटी का बैठक होना है। अति आवश्यक थी। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि बैठक में कर्मचारियों का मुद्दा उठाएंगे। जिसमें नगर प्रशासन अस्पताल कैंटीन तथा इंसेंटिव इन्सलरी के लिए चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाएगा। इधर भारतीय मजदूर संघ भेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को भेल प्रबंधन के समक्ष निरंतर उठा रहा है। फिर चाहे भेल टाउनशिप में होने वाले विकास कार्य हों। इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ ने समय-समय पर पौधे भी लगाए हैं।

पिछल दिनों भारतीय मजदूर संघ ने भेल टाउनशिप में पौधरोपण किया। दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए। आम, नीम, इमली, जामुन सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सदस्‍यों का कहना है कि देश और समाज से जुड़ा पारिवारिक मजदूर संगठन है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने परिवार सहित यूनियन कार्यालय पहुंचकर पौधारोपण कर पर्यावरण निर्माण में योगदान दिया।

यहाँ स्थित है इश्किया गणेश मंदिर, दर्शन मात्र से कुंवारें लोगों की तय हो जाती है शादी

नरोत्तम मिश्रा ने इस एक्ट्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंट

प्रसव के बाद हो जाती है नवजात शिशु की मृत्यु तो महिलाओं को मिलेगा ये खास लाभ, केंद्र सरकार ने की घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -