'भागवत मदरसा और मस्जिद जा रहे हैं, अब मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे': दिग्विजय सिंह
'भागवत मदरसा और मस्जिद जा रहे हैं, अब मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे': दिग्विजय सिंह
Share:

इंदौर: राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने यह दावा किया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा के असर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टोपी पहननी शुरू कर देंगे। आपको जानकारी दे दें कि दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं।

'भारत में श्रीगणेश कहते हैं, इंडोनेशिया के घर-घर में गणेश हैं..', बाली में पीएम मोदी का सम्बोधन

जी हाँ और उन्होंने इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच पत्रकारों से कहा, ''भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।'' इसी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब और अन्य देशों में तो टोपी पहनते हैं, लेकिन वह भारत लौटने के बाद सिर पर टोपी नहीं लगाते।'

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने तो यह तक दावा किया कि सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का दो महीने के भीतर इतना असर हो गया है कि संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब तथा अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। आगे दिग्विजय ने यह भी कहा, आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है? बीते मंगलवार को आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में राज्य सरकार की ओर से आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने से पहले दिग्विजय ने भाजपा पर हमला बोला।

जी दरसक उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की भलाई के नाम पर केवल दिखावटी आयोजनों पर भरोसा करती है। इसके अलावा दिग्विजय ने कहा, हमें गर्व है कि द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की राष्ट्रपति हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह मध्य प्रदेश में आदिवासियों को दी जाने वाली प्रताड़ना पर कुछ बोलेंगी। अगर वह इस विषय में न बोलना चाहें, तो हमारे प्रतिनिधिमंडल को उनसे चर्चा का समय दे सकती हैं।

उर्फी जावेद का नया लुक चौंके फैंस, देखकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस भी हो गई दीवानी

'अब महिलाएं भी बनाएंगी iPhone', जनजातीय गौरव दिवस पर बोले रेल मंत्री

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने किया अब तक का सबसे बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -