भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने किया अब तक का सबसे बड़ा ऐलान
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने किया अब तक का सबसे बड़ा ऐलान
Share:

नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी प्रमुख और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। आज नई दिल्ली में चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात कर ली है। 

रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रशेखर ने बोला है कि भारतीय संविधान की रक्षा व सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और अन्य वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए आजाद समाज पार्टी यूपी में हो रहे उपचुनाव में खतौली विधानसभा पर राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के उम्मीदवार को साझा रूप से चुनाव लड़ाने का काम करने वाली है।

उन्होंने इस बारे में कहा है कि आगे भी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल और आजाद समाज पार्टी मिलकर सरकार के अन्यायपूर्ण रवैए के विरुद्ध एकजुट होकर मजबूती के साथ हर मोर्चे पर संगठित होकर लड़ने वाले है। उप चुनाव में समर्थन के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का आभार  भी व्यक्त किया है। रालोद जिलाध्यक्ष का बोलना है कि इससे गठबंधन की ताकत बढ़ गई है। खतौली उप चुनाव में एकजुटता और एकता से ही जीत मिल जाएगी।

'हमारा पैसा दो, वर्ना सत्ता छोड़ दो..' आखिर क्यों मोदी सरकार पर भड़की ममता ?

'16 नवंबर तक काम पर लौटें वरना..', ओडिशा में हड़ताल कर रहे वकीलों को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी

'भारत में श्रीगणेश कहते हैं, इंडोनेशिया के घर-घर में गणेश हैं..', बाली में पीएम मोदी का सम्बोधन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -