'कल रोक दी जाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, क्योंकि राहुल गांधी..', जयराम रमेश ने बताया कारण
'कल रोक दी जाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, क्योंकि राहुल गांधी..', जयराम रमेश ने बताया कारण
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने आज सोमवार को कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार सुबह रोक दी जाएगी, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर में जिला सिविल कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो आज 37वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, मंगलवार सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर से शुरू होगी।

उन्होंने लिखा कि, "4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि मामले के संबंध में राहुल गांधी को कल, 20 फरवरी, सुबह सुल्तानपुर में जिला सिविल कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। इसलिए, भारत जोड़ो न्याय यात्रा रुक जाएगी कल सुबह और 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से कार्यक्रम फिर से शुरू करूंगा।'' बता दें कि, बेंगलुरु सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का इस्तेमाल करने के 2018 के एक मामले में एमपी/एमएलए अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 20 फरवरी को तलब किया है।

शिकायत तत्कालीन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने दर्ज करायी थी। मिश्रा ने बताया कि, "जब यह घटना हुई तब मैं बीजेपी का उपाध्यक्ष था। राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह पर आरोप लगाया था कि वह हत्यारे हैं। जब मैंने ये आरोप सुने तो मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि मैं पार्टी का 33 साल पुराना कार्यकर्ता हूं।" उन्होंने कहा कि, "मैंने अपने वकील के माध्यम से इस संबंध में शिकायत दर्ज की और यह लगभग 5 वर्षों तक जारी रहा।" विजय मिश्रा की ओर से पेश हुए वकील संतोष कुमार पांडे ने कहा कि अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए तो उन्हें अधिकतम 2 साल की सजा दी जा सकती है।

वकील ने कहा कि, ''कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। करीब 5 साल पहले अमित शाह जो वर्तमान में गृह मंत्री हैं, उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।  4 अगस्त 2018 को यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट सुल्तानपुर में दायर किया गया था। जिस पर एमपी एमएलए कोर्ट सुल्तानपुर के न्यायाधीश योगेश कुमार यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया है। संतोष कुमार पांडे ने  बताया, "राहुल गांधी का यह बयान 2018 में बेंगलुरु में कर्नाटक चुनाव के दौरान आया था।"

'दो दिन में गुड न्यूज़ दूंगा..', लोकसभा चुनाव को लेकर कमल हसन ने कसी कमर, आखिर क्या है प्लान ?

दहशत फैलाने के लिए काट दिया गौसेवक का गला, राम मंदिर से भड़का हुआ था अयाज़

राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव ने रख दी बड़ी शर्त, अब क्या करेगी कांग्रेस ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -