91 की उम्र में भानू अथैया ने कहा दुनिया को अलविदा, थीं भारत की पहली ऑस्कर अवॉर्ड विजेता
91 की उम्र में भानू अथैया ने कहा दुनिया को अलविदा, थीं भारत की पहली ऑस्कर अवॉर्ड विजेता
Share:

भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानू अथैया का निधन हो गया है। जी दरअसल उन्होंने आज 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आप सभी को बता दें कि वह मशहूर इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर रहीं हैं और उन्होंने ही भारत के लिए पहला अकादमी और ऑस्कर पुरस्कार जीता था। जी दरअसल उन्होंने साल 1956 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने पहली बार बॉलीवुड एक्टर गुरू दत्त की फिल्म सीआईडी के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी बेटी ने इस बारे में जानकारी दी है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और बीते गुरुवार उनका निधन हो गया। जी दरअसल वह पिछले तीन साल से बिस्तर पर थीं और अब आखिरकार उनका निधन हो गया है। भानू अथैया की बेटी राधिका ने उनके निधन की जानकारी देते हुए एक वेबसाइट से कहा, "आज सुबह उनका निधन हो गया। आठ साल पहले उनके दिमाग में ट्यूमर होने का पता चला था। वह पिछले तीन सालों से बिस्तर पर ही थीं, क्योंकि उनके शरीर के एक हिस्से में लकवा मार गया था।"

वैसे यह भी बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया जाने वाला है। अब इस समय उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोग उन्हें याद करते दिखाई दे रहे हैं। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि भानू अथैया ने गुरू दत्त, यश चोपड़ा, बी।आर चोपड़ा, राज कपूर, विजय आनंद, राज खोसला और आशुतोष गोवारिकर के साथ कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम किया था।

बॉलीवुड को कहीं और स्थानांतरित किए जाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं करेंगे उद्धव

पश्चिम बंगाल में हो रही है पुलिस के पदों पर भर्ती, इस दिन तक कर सकते है आवेदन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया 'द व्हाइट टाइगर' का फर्स्ट लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -