प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया 'द व्हाइट टाइगर' का फर्स्ट लुक
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया 'द व्हाइट टाइगर' का फर्स्ट लुक
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने नए नए काम को लेकर चर्चाओं में हैं। वैसे हर बार ही प्रियंका ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है और एक बार फिर वह इसी तैयारी में हैं। जी दरअसल वह जल्द ही बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया है, जो सभी के दिलों को छू गया है। आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा ने 'द व्हाइट टाइगर' से जुड़ी कई तस्वीरें हाल ही में शेयर कर दी हैं जो दिलकश है। जी दरअसल इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज बेहतरीन है और इसी वजह से लोगों का ध्यान उनपर टिक गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वैसे प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म से जुड़े फर्स्ट लुक को साझा करते हुए लिखा है कि, 'इस फिल्म में उन्होंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है।' आप देख सकते हैं फोटोज को शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया है, "द व्हाइट टाइगर में मैंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है, जो यूएस में पहली पीढ़ी की प्रवासी हैं। वह अपने पति के साथ भारत में हैं, जो कि बिजनेस के लिए सफर कर रहे हैं। और इसके बाद।।।जिंदगी ही बदल जाती है। पिंकी मैडम सच में बहुत ही खास किरदार है, इसे निभाना और इनकी कहानी को बताने में अलग ही खुशी है। यह ऐसी कहानी है, जिसे बताने की आवश्यकता है। व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर रिलीज होने वाली है।"

वैसे प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर लोग अब तेजी से कमेंट कर रहे हैं और उनके लुक को सुपर बता रहे हैं। वैसे इस फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी और इन दोनों के अलावा भी फिल्म में कई बेहतरीन लोग हैं।

ट्रोलर्स से बचने के लिए सुहाना ने प्राइवेट कर लिया था अकाउंट, अब पोस्ट की नयी तस्वीर

कोरोना की चपेट में आए मशहूर सिंगर कुमार सानू

एक्सीडेंट का शिकार हुए रणवीर सिंह, वीडियो हो रहा वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -