भारत की आजादी के लिए भगत सिंह ने अपना बलिदान दिया था। इसके साथ ही उनकी पुण्यतिथि 23 मार्च को होती है। वहीं शहीद भगत सिंह वह स्वतंत्रा सेनानी हैं जिन्हें बॉलीवुड समय- समय पर याद करता रहा है। इसके साथ ही भगत सिंह पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों ने उनके किरदार को पर्दे पर निभाया गया है ।वहीं इन सितारों ने भगत सिंह के किरदार में काफी सुर्खियां भी बटोरीं गयी थी । इसके साथ ही भगत सिंह की पुण्यतिथि पर आज हम आपको उन अभिनेताओं से रुबरू करवाते हैं जिन्होंने फिल्मों में भगत सिंह का किरदार निभाया।
जयराज
अभिनेता जयराज ने फिल्म 'शहीद ए आजम भगत सिंह' में क्रांतिकारी भगत सिंह के किरदार को निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं गयी थी । वहीं दर्शकों सहित कई लोगों ने जयराज के अभिनय को काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन जगदीश गौतम ने किया था। वहीं इस फिल्म में जयराज के अलावा स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार मुख्य भूमिका में थे।
शम्मी कपूर
मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने भी शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'शहीद ए आजम भगत सिंह' में भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। शम्मी कपूर की ये फिल्म साल 1963 में थी। वहीं इस फिल्म शम्मी कपूर के साथ अभिनेता प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य भूमिका में थे। वहीं फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।
मनोज कुमार
अभिनेता मनोज कुमार ने अपने फिल्मी सफर में कई देशभक्ति फिल्में की हैं। उन्होंने साल 1965 में फिल्म 'शहीद' में क्रांतिकारी भगत सिंह का किरदार निभाया था। मनोज कुमार ने इस किरदार से काफी सुर्खियां बटोरीं।
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद भी भगत सिंह के किरदार में दिख चुके हैं। वहीं उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार नायर ने किया था।
अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन का भगत सिंह का किरदार काफी यादगार किरदारों में से एक हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाया। उनकी ये फिल्म साल 2002 में आई थी। इसी साल भगत सिंह पर तीन फिल्में रिलीज हुई थीं, परन्तु दर्शकों ने 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन के किरदार को खूब पसंद किया। इस फिल्म के लिए उन्होंने 2 नेशनल अवॉर्ड जीते साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हासिल किया।
बॉबी देओल
एक्टर बॉबी देओल ने साल 2002 में भगत सिंह का किरदार निभाया है। वहीं उनकी फिल्म का नाम '23 मार्च 1931: शहीद' था।वहीं इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ उनके भाई अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में बॉबी ने भगत सिंह और सनी ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।
सिद्धार्थ नारायण
फिल्म 'रंग दे बसंती' में आमिर खान चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए थे । हालाँकि भगत सिंह का किरदार सिद्धार्थ नारायण ने निभाया था। वहीं फिल्म 'रंग दे बसंती' साल 2006 में आई थी। इस फिल्म में आमिर खान और सिद्धार्थ नारायण के साथ सोहा अली खान, कुणाल कपूर, सरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे।
अक्षय ने लगाई लोगों को लताड़ तो शाहरुख़ ने फैंस से की यह अपील
कोरोना वायरस: पाकिस्तान की चिंता करने पर ट्रोल हुए ऋषि कपूर
तो क्या प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर, ढीले कपड़े में छुपाया बेबी बंप!