'तो क्या बदल जाएगा दीपिका की भगवा बिकिनी का रंग', सेंसर बोर्ड ने दिए बदलाव के सुझाव
'तो क्या बदल जाएगा दीपिका की भगवा बिकिनी का रंग', सेंसर बोर्ड ने दिए बदलाव के सुझाव
Share:

साल 2023 में आने वाली फिल्म पठान को लेकर लगातार बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर अब तक कई बवाल हो चुके हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेड फिल्म पठान के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर लोगों का गुस्सा फूटा। उसके बाद दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर खूब राजनीति हुई। केवल यही नहीं बल्कि फिल्म को बैन करने तक की मांग हुई। हालाँकि अब इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच नया अपडेट आया है।जी दरअसल सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, मेकर्स को फिल्म में कई बदलाव करने होंगे। सेंसर बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी।

दोबारा शादी करने जा रहीं हैं मलाइका अरोड़ा, खुद दिया हिंट!

CBFC गाइडलाइंस के हिसाब से फिल्म को बारीकी से देखा गया। जी हाँ और कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है। ये बदलाव फिल्म के गानों को लेकर भी हैं। आपको बता दें कि कमिटी ने पठान के थिएटर में रिलीज से पहले रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया है। वहीं एजेंसी के अनुसार, CBFC सूत्र का कहना है कि ''सेंसर बोर्ड हमेशा ही क्रिएटिव एक्सप्रेशंस और लोगों की सेंसिबिलिटी के बीच सही तालमेल बनाकर रखती है। हम भरोसा करते हैं कि आपस में बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान ढूंढा जा सकता है। जब तक सुझाए बदलावों पर काम होता है, मैं ये बताना चाहूंगा कि हमारी संस्कृति और भरोसा गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है।''

आगे यह कहा गया- ''हमें ध्यान देना होगा इसे किसी किस्से के जरिए ना परिभाषित किया जाए। जो सच और वास्तविकता से ध्यान भटकाए। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि क्रिएटर्स और ऑडियंस के बीच भरोसे को बचाए रखना बहुत जरूरी है। क्रिएटर्स को इसी दिशा में काम करना चाहिए।''

हालाँकि सेंसर बोर्ड ने पठान के मेकर्स को फिल्म में क्या-क्या चेंजेस करने को कहे हैं, इसका खुलासा फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा। अब क्या दीपिका की 'भगवा बिकिनी' का कलर चेंज होगा या सीन्स एडिट होंगे? कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालाँकि इससे पहले कभी कपड़ों को लेकर ऐसे बवाल के बाद मूवी में बदलाव होने के केसेज नहीं देखे गए हैं। ऐसे में अब यहाँ बदलाव होंगे या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता है।

नए साल का जश्न मनाने के लिए रवाना हुए सिद्धार्थ-कियारा

कंबोडिया: ग्रांड डायमंड होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 30 घायल

'मुंबई किसी के बाप की नहीं है...', आखिर क्यों भड़के फडणवीस?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -