मरते-मरते अमर हो गया बेंगलुरू का नवयुवक
मरते-मरते अमर हो गया बेंगलुरू का नवयुवक
Share:

बेंगलुरू : चिकित्सक उसे बचाने का प्रयास करते रहे। परिजन उसकी सलामती की दुआऐं करते रहे। मगर इस नौजवान ने एक नई सीख दे दी। बेंगलुरू का एक नवयुवक मरते - मरते इंसानियत की मिसाल बन गया। दरअसल इस नवयुवक ने चिकित्सकों से अंगदान करने की विनती की। मिली जानकारी के अनुसार हरीश नंजप्पा 23 वर्ष मोटरसाईकिल से जा रहा था तभी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।

घटना के बाद फ़ौरन उसे चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर यह नवयुवक चिकित्सकों से उसके अंगों के दान किए जाने की बात ही करता रहा। हरीश की कामना इतनी ही थी कि उसके अंगों को जरूरतमंद लोगों को दान कर दिया जाए।

दरअसल हरीश पंचायत चुनाव में मतदान करने हेतु अपने गांव पहुंचा था। दुर्घटना सुबह करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। नेलामंगला पुलिस ने बताया कि ट्रक ने हरीश की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही हरीश का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाईक गिर पड़ी। हरीश बाईक समेत ट्रक के साथ घिसट गया था। उसके शरीर पर ट्रक के पहिये चढ़ गए और उसके शरीर का निचला हिस्सा कई फीट दूर जाकर गिरा। वह अपने आधे शरीर के ही साथ हाथ उठाकर मदद की गुहार लगाने लगा।

कुछ लोग घटना का वीडियो ही बनाने लगे। मगर कुछ बचाव के लिए सामने आए। टोल रोड कंपनी ने अपनी ऐंबुलेंस को मौके पर भेजा। इस एंबुलेंस से हरीश को चिकित्सालय पहुंचाया गया। डीएसपी राजेंद्र कुमार ने कहा कि चिकित्सालय ले जाने के कुछ ही समय बाद हरीश की मौत हो गई। हरीश ने अपने अंगदान करने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद उसकी आंखें नारायण नेत्रालय को दान कर दी गईं। हरीश के परिवार में माता पिता और एक भाई ही शेष रह गए हैं। उसकी मौत से उसका परिवार बेहद दुखी हुआ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -