मुख्य सचिव की पड़ी नजर , वन चौकियों में सुधार की शुरूआत
मुख्य सचिव की पड़ी नजर , वन चौकियों में सुधार की शुरूआत
Share:

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के जंगलों में गृह मंत्रालय की नजर है। दरअसल बात यह है कि 28 नवंबर को बकड़ी वन  चौकी से 17 बंदूकें और 652 कारतूस लूट लिए गए थे। जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि किसी वन क्षेत्र में हथियार लूटने की यह पहली घटना है। 

प्रदेश सरकार ने इस मामले को बड़े ही गंभीरता से लिया है।शुक्रवार रात मध्य प्रदेश सरकार के गृह और  गृह मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा बुरहानपुर पहुंचे। शनिवार को सुबह करीब 9:30 बजे वह बुरहानपुर से वन चौकियों की निगरानी करने के लिए नावरा रेंज की चौकि पहुंचे । बीते  कुछ दिनों पहले बकड़ी वन चौकी में लूट की वारदात हुई। मुख्य सचिव ने यहां पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी हासिल की। वन विभाग के  हथियारों की सुरक्षा किस प्रकार की जा सकती है, इसे लेकर चर्चा चल रही है।  इस दौरान उनके साथ कलेक्टर भव्य मित्तल डीएफओ प्रदीप मिश्रा एसपी राहुल कुमार लोड़ा सहित अन्य प्रशासनिक पुलिस अफसर मौजूद थे। 

अपर मुख्य सचिव गृह का बुरहानपुर दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, दरअसल इसके बाद वन चौकियों में सुधार की शुरुआत भी हो सकती है । पंचमुखी पहुंचने पर अपर मुख्य सचिव ने डीएफओ से चर्चा की है कि 'यहां क्या-क्या सुविधाएं हैं संसाधन मौजूद है', 'क्या क्या सुधार किए जा सकते हैं'। हालांकि इसे लेकर अफसरों के बीच शाम में एक बैठक भी होगी।

विवादित किताबों को लेकर गृहमंत्री ने 24 घंटे के भीतर जांच के दिए आदेश

किले से 100 फिट नीचे गहरी खाई में गिरा युवक, हालत गंभीर

च्युइंगगम चबाने पर टीचर ने लगाया जोर दर थप्पड़, छात्रा के कान में आयी सूजन।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -