मंडप में बैठने से पहले लड़के वालो ने उतरवाए दुल्हन के कपडे
मंडप में बैठने से पहले लड़के वालो ने उतरवाए दुल्हन के कपडे
Share:

कानपुरः शादी के मंडप में बैठने से पहले दुल्हन को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब लड़के के परिवार के सामने दुल्हन को अपने कपडे उतारने पड़े. यह सब महज एक अफवाह के चलते हुआ. यह शर्मनाक घटना यूपी के कानपूर में सामने आई है. दरअसल दुल्हन शादी के मंडप में बैठने ही वाली थी कि तभी दूल्हे पक्ष के लोगो को पता चला कि लड़की को चार्म रोग है और उसके शरीर पर सफ़ेद दाग है. इसी बात की पुष्टि के लिए लड़के पक्ष के परिवार ने लड़की के कपडे उतरवा दिए.

जानकारी के मुताबिक महोबा की रहने वाली लड़की की शादी हो रही थी. दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठने वाले ही थे कि तभी लड़के वालो को यह पता चला की लड़की के शरीर पर सफ़ेद दाग है. इस बात को सुनकर लड़के वालो ने शादी से इंकार कर दिया. दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने पंचायत बुलाकर दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गो की सलाह से मामला सुलझाया.

पंचायत द्वारा फैसला किया गया कि शादी तब ही संपन्न होगी जब इस बात की पुष्टि हो जाएगी की लड़की के शरीर पर दाग नहीं है. इसके बाद थाने के ही एक कमरे में लड़की को दूल्हे की महिला रिश्तेदारों के सामने कपडे उतारने पड़े. जब इस बात की पुष्टि हो गई की लड़की के शरीर पर डेग नहीं है इसके बाद दोनों की शादी हुई. इस मामले में बाद में लड़के पक्ष ने लड़की वालो से माफ़ी भी मांगी.

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -