जान से मारने की धमकी के चलते राहुल गांधी का चुनावी दौरा रद्द

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गयी थी. जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गयी थी. अब यह प्रस्तावित रैली रद्द कर दिया है. 5 मई को कांग्रेस को मिले एक पत्र में अज्ञात द्वारा कहा गया है की, 'राहुल गांधी को उनकी रैली में जान से मार दिया जायेगा. 

दरअसल 5 मई को डुचेरी कांग्रेस कार्यालय में एक धमकी भरा पत्र मिला था. जिसमे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मारने की धमकी दी गयी है. जिसके बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा सुरक्षा के नजिरए से सर्वप्रथम स्थानीय पुलिस को सुचना दी गयी. जिसके बाद सुरक्षा के नजिरए को ध्यान में रखते हुए यह दौरा रद्द कर दिया गया है. 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव वी नारायणसामी द्वारा इस बात की जानकरी दी गयी है. वी नारायणसामी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को मामले की जाँच के लिए लिखित शिकायत की गयी है. 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -