'जानवरों की तरह पीटा, फिर सिगरेट से जलाया', अपने ही बेटे साथ जल्लाद पिता ने की क्रूरता
'जानवरों की तरह पीटा, फिर सिगरेट से जलाया', अपने ही बेटे साथ जल्लाद पिता ने की क्रूरता
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। उसने न सिर्फ अपने बेटे को जानवरों की भांति पीटा, बल्कि मासूम को सिगरेट के बट से भी जलाया। बच्चा रोता-बिलखता रहा तथा शख्स उसपर कहर बरपाता रहा। पुलिस ने बच्चे की शिकायत पर अपराधी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दरअसल, यह घटना भिवंडी कस्बे की है, जहां बच्चे की मां ने सोमवार को अपराधी पति फहीम रिजवान अहमद खान (33) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की तहकीकात कर रहे शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही दर्ज कर लिया है। मगर इस संबंध में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

आपको बता दें कि अपराधी पति फहीम रिजवान अहमद खान एवं उसकी पत्नी शादी के कुछ वर्ष पश्चात् ही अलग हो गए थे। दोनों अलग-अलग रहते हैं। मगर पीड़ित बच्चा पिता के साथ रहता था। जब बच्चे ने अपनी मां से मिलने की जिद की तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं  बच्चे को सिगरेट के बटों से जला दिया तथा उसे अपनी मां से नहीं मिलने दिया गया। वहीं निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। पीड़ित बच्चा और मां के बयान ले लिए गए हैं। 

छेड़छाड़ से आहत होकर 11वीं की छात्र ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

बाजार जा रही लड़की का युवकों ने किया अपहरण, फिर 3 महीने तक करते रहे ये गंदा

10 वर्षीय बेटी को फंदे पर लटकाकर माँ ने की ख़ुदकुशी, 6 वर्ष पूर्व पति ने किया था सुसाइड

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -