'दुनिया की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन बन चुकी है BBC'
'दुनिया की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन बन चुकी है BBC'
Share:

नई दिल्ली: ब्रिटिश मीडिया एजेंसी BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यकायों पर आयकर विभाग की रेड जारी है। इसी बीच भाजपा ने BBC को सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यदि BBC के कृत्य देखें, तो यह पूरी दुनिया  की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन बनकर रह गई है। 

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि, BBC पर आयकर विभाग नियम और संविधान के अनुसार कार्रवाई कर रहा है। जब ये कार्रवाई जारी है, इसे लेकर जिस प्रकार से सियासी प्रतिक्रिया आने का सिलसिला जारी है। चाहें वह कांग्रेस हो, चाहें वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) हो, या समाजवादी पार्टी (सपा) हो, यह प्रत्येक भारतीय के लिए चिंता का सबब है। पहले तो कांग्रेस को समझना होगा कि भारत, संविधान और कानून के मुताबिक चलता है। यहां चाहें कोई भी एजेंसी हो, ये 'पिंजड़े का तोता' नहीं रहीं, जैसा सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस शासन के दौरान कहा था। ये एजेंसियां नियम और कानून के मुताबिक, अपना कार्य कर रही हैं। 

गौरव भाटिया ने आगे कहा कि, आज कोई भी कंपनी हो, मीडिया संस्थान हो या कुछ भी, यदि भारत में काम कर रही है, तो उसे भारत के कानून के अनुसार ही काम करना होगा। अगर कंपनी सही तरीके से काम कर रही है, तो फिर उसे डर कैसा। आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।  

BBC का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ:-

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने दावा करते हुए कहा कि, BBC का भारत विरोधी प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा, दोनों एक साथ काम कर रहा है। BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है। इसी वजह से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने BBC पर बैन लगा दिया था। BBC ने अपनी रिपोर्टिंग के दौरान कश्मीर में आतंकियों को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था। BBC ने होली के त्योहार पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। यही नहीं BBC ने महात्मा गांधी पर भी प्रतिकूल टिप्पणी की थी। ये उदाहरण बेहद अहम हैं। 

बता दें कि, BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालय पर आज यानी मंगलवार (14 फ़रवरी) को आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर BBC कार्यालय पर आयकर की ये कार्रवाई हो रही है। आयकर विभाग के अफसरों ने सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं। साथ ही कर्मचारियों से ऑफिस छोड़कर घर जाने को कहा गया है। लंदन स्थित BBC के दफ्तर में छापेमारी की कार्रवाई की सूचना दे दी गई है। वहीं, विपक्ष ने इस कार्रवाई को BBC की पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। 

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद क्यों ?

बता दें कि, BBC ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी को गुजरात दंगों का दोषी बताया था, इतना ही नहीं, BBC ने पीएम मोदी की छवि इस्लाम विरोधी भी दिखाने का भी प्रयास किया है। बता दें कि, भारत की सुप्रीम कोर्ट गुजरात दंगा मामले में पीएम मोदी को क्लीन चिट दे चुकी है। वहीं, गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ फर्जी सबूत गढ़ने के मामले में कांग्रेस की करीबी तीस्ता सीतलवाड़ पर केस भी चल रहा है। आरोप है कि, तीस्ता ने कांग्रेस से पैसे लेकर तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फर्जी सबूत गढ़े और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया। इसके बाद BBC ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (ISIS) में भर्ती हुई शमीमा बेगम पर भी एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमे उन्हें महान महिला की तरह पेश किया गया था। इसके बाद BBC की विश्वसनीयता और नियत पर सवाल उठने लगे थे। 

पीएम मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री 'ख़राब पत्रकारिता' का नतीजा- ब्रिटिश सांसद ने लगाई फटकार

'पीएम मोदी बुरे, ISIS आतंकी शमीमा बेगम महान महिला..', यही है BBC का एजेंडा !

हिन्दू घृणा वाली किताब, निशाने पर मोदी-योगी, इस्लामी राष्ट्र का मकसद- PFI का BBC कनेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -