फाग उत्सव में खेली बरसाना की विश्वविख्यात लट्ठमार होली
फाग उत्सव में खेली बरसाना की विश्वविख्यात लट्ठमार होली
Share:

मंदसौर। शहर में माहेश्वरी समाज की महिलाओ ने बरसाना में खेली जाने वाली लट्ठमार होली खेल फाग उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंदसौर के रुद्राक्ष माहेश्वरी भवन में किया गया था। इस आयोजन के दौरान माहेश्वरी समाज के महिला मंडल ने बरसाना की प्रसिद्द लट्ठमार होली तो खेली ही साथ ही फूलों और गुलाल से भी होली खेल खूब आनंद लिया। 

हर साल की तरह इस साल भी फाग उत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान माहेश्वरी समाज महिला मंडल की महिलाओ ने श्री कृष्ण और राधिका की तरह भेस बनाकर विशेष श्रृंगार किया और सभी ने मिलकर प्राकृतिक गुलाल और फूलों के साथ होली खेलकर इस आयोजन का लुत्फ़ उठाया। फाग उत्सव के इस आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र लट्ठमार होली रही। 

माहेश्वरी समाज महिला मंडल अध्यक्ष के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में मंडल की सभी सदस्याओं ने खूब गीत और भजन गाए साथ ही भक्ति के रास में झूमे। कार्यक्रम में विशेष श्रृंगार कर आभा सोमानी और जयश्री माहेश्वरी ने राधा-कृष्ण का भेस कर सभी सदस्यों का मन मोह लिया। वहीं, सभी ने मिल कर फाग उत्सव को पूरे हर्षोउल्लाहस से मनाया। 

नकली दस्तावेज़ बनवाकर महिला से की ठगी, करोडो की बेची ज़मीन

तेज गति से चल रही स्कूल बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

CM शिवराज ने दी महिलाओं को घर पर 'लट्ठ रखने' की सलाह, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -