होली पर मस्जिद में गिरा कलर तो तुरंत होगी पुताई
होली पर मस्जिद में गिरा कलर तो तुरंत होगी पुताई
Share:

बरेली : बरेली में प्रशासन ने एक अलग ही आदेश दिया है। दरअसल यह आदेश सांप्रदायिक तनाव की विभिन्न संभावनाओं को दरकिनार करने के लिए दिया गया है। दरअसल आने वाले समय में हिंदूओं का महत्वपूर्ण त्यौहार होली मनाया जाना है। ऐसे में प्रशासन ने आदेश दिया है कि 24 मार्च को होली के आयोजन के दौरान यदि किसी मस्जिद की दीवारों पर होली का रंग गिरता है तो पेंटर्स का दल मस्जिद की दीवार पर तुरंत पेंट कर देगा। वे मस्जिद की दीवार पर सफेद रंग कर देंगे। उल्लेखनीय है कि शहर में हिंदू और मुस्लिम परिवारों की जनसंख्या का अनुपात समान है जो कि 50, 50 है।

बरेली नगर निगम और नगर पंचायत द्वारा इस कार्य हेतु कई पेंटर्स को नियुक्त किया गया। ये होली वाले दिन विभिन्न मस्जिदों के पास तैनात रहेंगे। यही नहीं प्रशासन द्वारा आदेश दिया गया कि होली के दौरान किसी भी तरह के डीजे संगीत को बजाने की अनुमति नहीं होगी।

दरअसल शहर में 300 और जिले में 1000 मस्जिदें हैं। प्रशासन ने इस तरह के निर्णय पर खुशी जताई और कहा कि मुस्लिम नेता ने सांप्रदायिक तनाव की हिंसा के हालातों को रोकने का प्रयास भी किया। अखाड़ों द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन करने हेतु लाठियों और तलवारों समेत विभिन्न प्रकार के हथियारों का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया। जिससे सांप्रदायिकता न फैले। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -