बलूचिस्तानवासियों ने किया चीन-पाकिस्तान काॅरिडोर का विरोध
बलूचिस्तानवासियों ने किया चीन-पाकिस्तान काॅरिडोर का विरोध
Share:

क्वेटा : बलूचिस्तान के लोगों द्वारा पाकिस्तान के क्वेटा में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चीन-पाकिस्तान का विरोध किया गया। दरअसल विरोध प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान और चीन द्वारा तैयार किए जाने वाले चीन-पाकिस्तान इकोनाॅमिक काॅरिडोर का विरोध कर रहे थे। लोगों का मानना था कि पाकिस्तान इस काॅरिडोर का आतंकवाद फैलाने के लिए उपयोग करेगा जबकि चीन भी इसका सामरिक उपयोग करेगा।

गौरतलब है कि बलूचिस्तान के निवासियों द्वारा भी पाकिस्तान पर बलूचों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है। इससे विश्व स्तर पर पाकिस्तान घिर गया है, जो पाकिस्तान भारत पर जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है वह बलूचिस्तान के मामले में आरोपों का सामना कर रहा है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान के लोगों ने क्वेटा के समीप पाकिस्तान और चीन का जमकर विरोध किया है।

बलूच लोगों ने विश्वभर में लंदन, आॅस्ट्रलिया, साउथ कोरिया, जर्मग्नी, न्यूयाॅर्क में प्रदर्शन किया गया। दरअसल बलूचिस्तान की एक्टिविस्ट नायला कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान में केमिकल हथियारों का उपयोग पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा है। यहां पर अवाम को दबाया जा रहा है। पीएम मोदी को बलूचिस्तान की महिलाऐं अपना भाई मानती हैं।

उनका कहना था कि बलूचिस्तान के लोग अपनी लड़ाई अपने बूते पर लड़ सकते हैं लेकिन उन्होंने भारत से अपील की है कि वे हमारी आवाज़ बन जाऐं तो हमारे विरोध में दम आ जाएगा। गौरतलब है कि प्रर्शनकारियों ने पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ 6 अक्टूबर को प्रदर्शन किया और आतंकी कैंप्स का खुलकर विरोध किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -