बैकलेस सूट...कजरारे नैन..पति के साथ नज़र आई मौनी रॉय
बैकलेस सूट...कजरारे नैन..पति के साथ नज़र आई मौनी रॉय
Share:

अभिनेत्री मौनी राॅय इन दिनों पति सूरज नांबियार संग अपनी मैरिड लाइफ खुल कर जी रही है। हाल ही में कपल ने अपने विवाह की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी भी मनाई थी। इस मौके पर मौनी ने विवाह की कई अनदेखी फोटोज भी साझा की। इतना ही नहीं मौनी ने अपने ससुराल (बैंगलुरू) में माता की चौकी भी रखी।

इस बीच की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। वहीं अब मौनी पति सूरज संग मुंबई लौट चुकी है। मंगलवार देर रात मौनी को सूरज संग बांद्रा में स्पाॅट भी किया जा चुका है। इस बीच मौनी रॉय का सिंपल अंदाज दिखाई दिया। लुक के बारें में बात की जाए तो मौनी ग्रीन कलर के बैकलेस सूट में खूबसूरत दिखाई दी। मिनिमल मेकअप, मांग में सिंदूर और कजारारे नैना मौनी के सिंपल लुक को परफेक्ट बनाने का काम कर रहे थे।

वहीं सूरज  व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू ट्रैक पैंट में कूल दिखाई दिए। इस दौरान की गोद में उनका प्यारा Pet थियो भी दिखाई दिया, जो उनसे बिल्कुल बच्चे की तरह चिपका दिखा। हम बता दें कि मौनी हमेशा ही सोशल मीडिया पर थियो के साथ फोटोज साझा करती हैं, कभी उसे दुलारती तो कभी पुचकारती हुई दिखाई देती है। फैंस मौनी और सूरज की इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए टी विवाह के उपरांत हाल ही में मौनी रॉय अपने एक म्यूजिक वीडियो 'पूरी गल बात' को लेकर भी बहुत चर्चा में हैं जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती हुई नज़र आई है। यदि अपकमिंग प्रोजैक्ट के बारें में बात की जाए तो मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देने वाली है। इस मूवी में वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा वह डांस रियालिटी शो DID लिटिल मास्टर में जज की भूमिका निभाती दिखेंगी। 

पठान: शाहरुख की धमाकेदार एंट्री के साथ रिलीज हुआ मूवी का टीजर

नहीं रहे मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे, मनोरंजन जगत में पसरा मातम

मांग में सिंदूर...गले में मंगलसूत्र पहने नज़र आई हुमा कुरैशी!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -