पठान: शाहरुख की धमाकेदार एंट्री के साथ रिलीज हुआ मूवी का टीजर
पठान: शाहरुख की धमाकेदार एंट्री के साथ रिलीज हुआ मूवी का टीजर
Share:

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की 'पठान' (Pathaan) से आखिरकार बड़ी डिटेल सामने आ चुकी है। शाहरुख खान ने 'पठान' की रिलीज डेट के साथ साथ टीजर वीडियो भी रिलीज़ किया जा चुका है, जिसे देख फैंस मूवी देखने के लिए और भी एक्साइटिड होने वाले है। 'पठान' के इस वीडियो में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की झलक भी देखने के लिए मिली है। पहला मौका है जब 'पठान' से ऑफिशियल वीडियो को पेश किया गया है। 'वॉर' निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' को (Pathaan Release Date) वर्ष 2023 के रिपब्लिक डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है।

शाहरुख खान ने 'पठान' के टीजर वीडियो को साझा करते हुए बोला है कि, ''मुझे पता है कि हमें देर हो गई है, लेकिन हमें याद तारीख याद है, पठान का अब टाइम शुरू हो चुका है। 25 जनवरी 2023 को थिएटर में रिलीज़ की जाने वाली है। हिंदी, तमिल और तेलुगू में दर्शक इस मूवी का लुत्फ उठा पाएंगे। यशराज फिल्म्स के 50 वर्षों के सफर को 'पठान' के साथ बिग स्क्रीन पर सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ रहे है।'' शाहरुख खान की 'पठान' अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है।

क्या खास है 'पठान' के टीजर वीडियो में: इस टीजर वीडियो की शुरुआत जॉन अब्राहम से की जाती है, जो कहते हैं, ''हमारे देश में हम नाम रखते हैं हमारे धर्म और जाति से, लेकिन उसके पास ऐसा कुछ नहीं था।'' दीपिका पादुकोण की इस टीजर वीडियो में ऐंट्री होती हैं और वह पठान का परिचय देते हुए कहती हैं, ''यहां तक की उसके पास नाम रखने वाला भी नहीं था, उसके पास अगर कुछ था तो ये देश इंडिया।''

दीपिका और जॉन के परिचय देने के उपरांत शाहरुख खान की पठान अवतार में ये कहते हुए एंट्री होती है, ''तो उसने अपने देश को ही धर्म मान लिया और देश की रक्षा को कर्म। जिनका नाम नहीं होता उनका नामकरण उनके साथ कर देते है। ये नाम कैसे और क्यों पड़ा इसके लिए थोड़ी सी प्रतीक्षा करनी होगी।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

नहीं रहे मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे, मनोरंजन जगत में पसरा मातम

मांग में सिंदूर...गले में मंगलसूत्र पहने नज़र आई हुमा कुरैशी!

शाहिद कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन में पहुंची अनन्या पांडे, ईशान को कर रहीं डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -