केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हुआ हमला
केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हुआ हमला
Share:

आसनसोल : केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमला हो गया। हालांकि मंत्री बाबुल सुप्रियो हमले में बाल-बाल बच गए, मगर हमले से पश्चिम बंगाल की राजनीतिक व्यवस्था की कलई खुल गई। बाबुल सप्रियो पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया गया। गौरतलब है कि बाबुल सुप्रियो आसनसोल से लोकसभा सदस्य हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ जब बाबुल सुप्रियो अपनी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने पर उनकी रिहाई के लिए पुलिस थाने जा रहे थे। इस दौरान कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री पर हमला कर दिया।

उनके वाहन पर पत्थर फैंके गए ऐसे में वाहन के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। तो दूसरी ओर बाबुल सुप्रियो की ओर भी ईंट और पत्थर फैंके गए। इस घटना का वीडियो फुटेज भी कैद हो गया, जिसे उन्होंने पुलिस को दर्शाया। केंद्रीय मंत्री को हमले में कुछ चोटें जरूर लगी हैं। दुर्गापुर-आसनसोल के पुलिस अधिकारी एलएन मीणा ने इस मामले में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सपोर्टर्स द्वारा तृणमूल कांग्रेस के नेता और मंत्री मलय घटक के घर का घेराव किया गया था। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प जरूर हो गई।

इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि मंगलवार को गो-तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन करते समय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमारे लोगों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठा लिया था। उन्हीं की रिहाई के लिए सुप्रियो यहां आए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -