रांची में योग की शिक्षा देंगे योग गुरू बाबा रामदेव
रांची में योग की शिक्षा देंगे योग गुरू बाबा रामदेव
Share:

रांची : योग गुरू बाबा रामदेव इन दिनों देश और विदेश में योग का प्रशिक्षण देने में व्यस्त हो गए हैं। इस बार स्वामी रामदेव जी रांची की सुहावनी वादियों में अपने प्राणायाम और आसनों से लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता जगाऐंगे। रांची में 3 नवंबर से 7 नवंबर तक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। इस दौरान यह भी कहा गया है कि शिविर की तैयारियां अंतिम चरणों में है। इस दौरान भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के केंद्रीय प्रभारी राकेश हरिद्वार से रांची के लिए पहुंचे। 

इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए योग शिविर की जानकारी दी। योग शिविर के लिए आने वाले बाबा राम देव आज शाम राज्यपाल से भेंट करेंगे। वे शाम 7.30 बजे गो एयरवेज की फ्लाईट से रांची पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट से वे राजभवन जाकर राज्यपाल से भेंट करेंगे। 3 नवंबर से उनका योग शिविर प्रारंभ हो जाएगा। तड़के 4.45 बजे स्वामी रामदेव आयोजन स्थल मोरहाबादी क्षेत्र पहुंचेंगे।

जहां प्रातः 5.00 बजे राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू योग शिविर का शंभारंभ करेंगी। 3 नवंबर से 7 नवंबर तक प्रातः का सत्र 5 बजे से 7.30 बजे तक होगा। इस दौरान योग की शिक्षा दी जाएगी। 4 नवंबर को स्वामी रामदेव रामगढ़ जाऐंगे। जहां वे दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रामगढ़ में योग दीक्षा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 6 नवंबर की शाम महिलाओ को स्त्री रोगों के संबंध में यौगिक उपचार की जानकारी दी जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -