ताजमहल गुलामी की निशानी, इसे गिरा देना चाहिए
ताजमहल गुलामी की निशानी, इसे गिरा देना चाहिए
Share:

लखनऊ ​: उत्तरप्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दुनिया के आश्चर्यों में से एक ताजमहल, राष्ट्रपति भवन व संसद भवन को ही गिरा देने की बात कही है। उनके द्वारा कहा गया कि ताजमहल, राष्ट्रपति भवन व संसद भवन गुलामी की निशानी हैं। जब भी इस इमारत को गिराना हो तो वे सबसे आगे होंगे। उनका कहना था कि अंग्रेजों और मुगलों के शासन का असर आज भी बरकरार है। जिस समय देश में लोगों के पास भरण-पोषण तक के लिए पर्याप्त चीजें नहीं थी। लोगों के पहनने के लिए वस्त्र नहीं थे। स्कूल और काॅलेज की भी इस तरह की जरूरत थी। ऐसे समय शासकों ने ताजमहल बनवाया।

उनका कहना था कि अंग्रेज यहां तब तक कुछ नहीं कर सके, जब तक उन्हें राजा और महाराजाओं का संरक्षण नहीं मिला। महात्मा गांधी को भारत में में इतना सम्मान नहीं दिया गया जितना दूसरे देशों में। दक्षिण अफ्रीका में भारत से अधिक मान सम्मान गांधी को मिला। यही नहीं उन्हें गोली भी मार दी गई।

उनका कहना था कि बड़े शर्म की बात है कि बापू के कातिलों को सम्मान दिया जा रहा है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने यह भी कहा कि देश में एक प्रकार की विचारधारा को लागू करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -