अभिनय करने के साथ NGO चलाते हैं अतुल कुलकर्णी, दसवीं क्लास से बनना चाहते थे अभिनेता
अभिनय करने के साथ NGO चलाते हैं अतुल कुलकर्णी, दसवीं क्लास से बनना चाहते थे अभिनेता
Share:

अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता अतुल कुलकर्णी का आज जन्मदिन है। अतुल कुलकर्णी हर साल अपना जन्मदिन 10 सितंबर को मनाते है। जी हाँ और अतुल ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। आप सभी ने उनको फिल्मों में अलग-अलग किरदारों में देखा होगा जो बेहतरीन रहे हैं। जी दरअसल अतुल कुलकर्णी ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है और उनके अभिनय को हर इंडस्ट्री में प्यार मिला। अतुल कुलकर्णी का जन्म 10 सितंबर साल 1965 को कर्नाटक में हुआ था। उसके बाद उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कर्नाटक से की थी।

अतुल कुलकर्णी ने पहली बार अभिनय उस समय किया था जब वह स्कूल में थे। उस समय वह दसवीं क्लास में थे। वहीं इसके बाद वह स्कूल से लेकर कॉलेज तक कई थियेटर ग्रुप से जुड़े जहां उन्होंने अभिनय की बारीकी को सीखा। यह सब होने के बाद अतुल कुलकर्णी ने कलाकार बनने का फैसला किया। आपको बता दें कि अतुल कुलकर्णी ने साल 1995 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा की पढ़ाई की और इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना शरू किया। अतुल कुलकर्णी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हे राम थी और इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड, ओम पुरी सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

उसके बाद अतुल कुलकर्णी कई फिल्मों में नजर आए और सभी फिल्मों को फैंस का प्यार मिला। अतुल कुलकर्णी की निजी जिंदगी के बात करें तो उनकी पत्नी थियेटर कलाकार गीतांजली कुलकर्णी हैं। जी हाँ और अभिनय करने के अलावा यह दोनों छोटे बच्चों के लिए एक गैरसरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाते हैं। जी हाँ और इस एनजीओ का नाम क्वेस्ट एजुकेशन सपोर्ट ट्रस्ट है। वहीं इसके जरिए अतुल कुलकर्णी और गीतांजली कुलकर्णी 14 साल तक के बच्चों को शिक्षा देने का काम करते हैं।

'द गुड वाइफ' से ओटीटी डेब्यू को तैयार काजोल, वकील बनकर लड़ेंगी केस

बिस्किट की गलत स्पेलिंग पर ट्रोल हो गई अनुष्का, अब मांग रही माफ़ी

KGF 2 की तरह कमाई कर सकती है ब्रह्मास्त्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -