जनसुरक्षा यात्रा के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला
जनसुरक्षा यात्रा के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला
Share:

नीलेश्वरम। केरल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली जन सुरक्षा यात्रा के पहले हालात गंभीर हो गए हैं। यात्रा से एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के करीब 3 कार्यकर्ताओं पर हमला हो गया। कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। भाजपा ने इस हमले का विरोध किया। तीनों कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया जिससे वे घायल हो गए।

उन्हें उपचार हेतु नीलेश्वरम में भर्ती करवाया गया है। केरल पुलिस द्वारा इस मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले में कासरगोड़ भाजपा जिला सचिव श्रीकांत ने कहा कि विपक्षी भाजपा के बढ़ते प्रभाव को सहन नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता जनसुरक्षा यात्रा के कार्यक्रम हेतु 9.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के नीलेश्वरम बाजार में पार्टी ध्वज लगाने और अन्य सजावट में व्यस्त थे।

इस दौरान सत्ताधारी दल के लगभग 20 कार्यकर्ता वहाँ पहुंचे और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस हंगामे और पिटाई में तीन कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि केरल की वामपंथी सरकार के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह राज्य के कन्नूर जिले के पयन्नूर से त्रिवेंद्रम तक पदयात्रा करने जा रहे हैं।

इस पद यात्रा के माध्यम से आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर होने वाले हमलों का विरोध किया जाएगा। यात्रा में अलग - अलग समय में केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। पद यात्रा 11 जिलों में निकाली जाएगी।

बुधवार से ही प्रारंभ होगा, राहुल गांधी का अमेटी दौरा

अमित शाह पहुॅंचे केरल, जनसुरक्षा यात्रा की हो रही शुरूआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बापू को याद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -