अमित शाह पहुॅंचे केरल, जनसुरक्षा यात्रा की हो रही शुरूआत
अमित शाह पहुॅंचे केरल, जनसुरक्षा यात्रा की हो रही शुरूआत
Share:

नईदिल्ली। केरल में भारतीय जनता पार्टी ने विरोध का बिगुल बजा दिया है। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नूर पहुंचे हैं। वे यहां निकाली जाने वाली जनसुरक्षा यात्रा में शामिल होने के लिए आए हैं। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा नेता केरल की वामपंथी सरकार के विरूद्ध आंदोलन चलाऐंगे। जनसुरक्षा यात्रा करीब 15 दिनों तक चलेगी। यात्रा में बड़े पैमाने पर कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। जिसमें स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार, राज्यवर्धन सिंह राठौर और वीके सिंह आदि का अलग - अलग दिन कार्यक्रम होगा।

पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर जुटे हैं। भाजपाई अमित शाह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली रैली में शामिल होंगे। यात्रा के प्रारंभ में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाए जाऐंगे। पदयात्रा करीब 4 किलोमीटर लंबी होगी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि केरल में जमकर हिंसा हुई। इसके विरूद्ध भाजपा पदयात्रा निकालने जा रही है। केरल में लगभग 120 लोगों की हत्या हो चुकी है। उन्होंने सीपीएम पर माओवाद फैलाने का आरोप लगाया, साथ में कहा कि सीएम के क्षेत्र में ही 84 हत्या होना गंभीर घटना है।

गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा केरल सरकार पर जिहादी एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों का समर्थन करने का आरोप लगाने के बाद, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केरल के मार्क्सवादी नेताओं की माओवादियों से तुलना करने को लेकर आज मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को आड़े हाथ लिया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा को केरल की सरकार को बदनाम करने से बचना चाहिए।

कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने किया देश के साथ अन्याय- शाह

बुधवार से ही प्रारंभ होगा, राहुल गांधी का अमेटी दौरा

जब सुपरस्टार रजनीकांत को कमल हासन ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -