वाराणसी में सीएम केजरीवाल के काफिले पर हमला, आप ने जताया विरोध
वाराणसी में सीएम केजरीवाल के काफिले पर हमला, आप ने जताया विरोध
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी एक धार्मिक शहर है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां एक धार्मिक यात्रा पर आए थे लेकिन इसके बाद भी यहां पर उन पर हमला हुआ। इसे अच्छा नहीं कहा गया। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने विरोध करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला कर दिया। 

जब मुख्यमंत्री का काफिला क्षेत्र से निकल रहा था तो उन पर पथराव भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। इस मामले में भेलूपुर के सर्किल अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि इस तरह की घटना में कुछ लोग घायल हो गए। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। संजय सिंह ने संवाददाताओं को कहा कि महिलाओं सहित आम आदमी पार्टी के 16 कार्यकता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के हमले में घायल हो गए।

हालांकि वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने काफिले पर हमला करने वालों को पकड़कर जेल भेज देने की बात भी कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में इस तरह का हमला होने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण माना गया। उनका कहना था कि हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को स्वयं ही शर्म महसूस होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवाद जयंती पर श्री रविदास मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -