प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच इस अवतार में नजर आई अथिया शेट्टी
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच इस अवतार में नजर आई अथिया शेट्टी
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अदाकारा अथिया शेट्टी और के एल राहुल बीते कुछ दिनों से ख़बरों में छाए हुए है, दरअसल, कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं, मगर बाद में ये खबर गलत साबित हुई। अब इन खबरों के बीच अथिया को पिछले दिन स्पॉट किया गया। इस के चलते अथिया अपने भाई अहान के साथ दिखाई दी तथा अथिया को देखकर और उनके बिहेवियर को देखकर क्लीयर हो गया कि अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट नहीं हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि अथिया ने क्रॉप वेस्ट पहना है तथा उसके ऊपर कोट है। वहीं इनके साथ जीन्स पहनी है। वह जब आईं तब भाई का हाथ पकड़कर वह मस्ती करते हुए चल रही थीं। कभी-कभी तो वह उछलते हुए भी नजर आई। ऐसा लग रहा था जैसे वह अपने इस बिहेवियर के माध्यम से क्लीयर कर रही हैं कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

दरअसल, इन दिनों सुनील शेट्टी जो डांस दीवाने शो को जज कर रहे हैं माधुरी दीक्षित के साथ। शो में जब ग्रैंडपैरेंट्स स्पेशल एपिसोड था तब सुनील ने कुछ ऐसा कहा जिसके पश्चात् अथिया की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगीं। उन्होंने कहा था, 'हां अगले सीजन जब मैं आऊंगा तो मैं नाना बनकर आऊंगा'। बस सुनील के इस स्टेटमेंट के बाद से ही अथिया की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगीं। 

VIDEO! जैकी श्रॉफ ने सरेआम शख्स को जड़ा थप्पड़, देखकर भड़के लोग

माधुरी दीक्षित ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में दिए बड़े फैशन गोल्स, मिल रही थी खूब तारीफ

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को आया नया अपडेट, होने जा रही है अब तक की सबसे बड़ी एंट्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -