VIDEO! जैकी श्रॉफ ने सरेआम शख्स को जड़ा थप्पड़, देखकर भड़के लोग
VIDEO! जैकी श्रॉफ ने सरेआम शख्स को जड़ा थप्पड़, देखकर भड़के लोग
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ इन दिनों पर्यावरण की बातें करते नजर आते हैं। हर जगह वो हाथों में पौधा लिए भी दिखाई दे जाते हैं। लेकिन अब उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है, जिससे उनकी हरकत देख सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं तथा उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ रसीद करते दिखाई दे रहे हैं।

शनिवार को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में भिड़ू यानी जैकी श्रॉफ हाथ में कुछ पौधे लिए खूब खुश दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज़ इस अवसर पर हमेशा की भांति बिंदा नजर आ रहा है तथा वो खूब हंसी मजाक भी कर रहे हैं। लेकिन इसी के चलते उनके साथ कुछ प्रशंसक फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने पहुंच जाते हैं। पहले एक व्यक्ति जैकी के साथ सेल्फी ले रहा होता है तो वो जैकी उनसे बोलते हैं, “नीचे हाथ क्या डाल रेला है।” फिर वो बताते हैं कि कैसे हाथ रखना चाहिए। इस पर सभी लोग वहां हंसने लगते हैं। फिर जैकी उस फैन को वहां से मज़ाक में धक्का देकर हटा देते हैं। इतनें में एक एक नौजवान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आ जाता है।

शख्स सेल्फी ले ही रहा होता है कि जैकी श्रॉफ उसके सिर पर एक थप्पड़ जड़ देते हैं। हालांकि थप्पड़ जड़ने के तुरंत बाद वो उसे अपनी ओर खींचते हैं तथा दूसरी ओर से उसके साथ फोटो खिंचवाने लगते हैं। इस के चलते वो बहुत मजाक के मूड में नजर आते हैं। वो बोलते हैं, “ऐसा हाथ नहीं डालना, ऐसे हाथ डालेगा (तो) बजाएंगा (मारूंगा)।” जैसे ही जैकी का ये वीडियो सामने आया कई लोग भड़क गए। कई लोग इस पर नाराजगी जता रहे है।

माधुरी दीक्षित ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी में दिए बड़े फैशन गोल्स, मिल रही थी खूब तारीफ

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को आया नया अपडेट, होने जा रही है अब तक की सबसे बड़ी एंट्री

शाहरुख खान ने रिजेक्ट की बड़ी फिल्म, अब ये एक्टर आएगा नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -