साफ हुई तस्वीर : असम में भगवा, बंगाल में ममता
साफ हुई तस्वीर : असम में भगवा, बंगाल में ममता
Share:

नई दिल्ली : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के चुनावी परिणामों की घोषणा लगभग अंतिम दौर में पहुंच गई है। पार्टियों की बढ़त उनकी जीत में बदल रही है। अब बस औपचारिक घोषणा होना शेष है। औपचारिक घोषणा होने के पहले विजेता प्रत्याशियों को बधाईयां देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है वहीं विभिन्न पार्टियों के समर्थकों ने पटाखे चलाकर अपनी जीत की खुशियां मनाईं। इसी कड़ी में शाम करीब 4.30 बज तक पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 2112 सीटों के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर हुई है।

तो दूसरी ओर यहां दूसरे पायदान पर वाममोर्चा रहा है। वाममोर्चे को 75 सीटें हासिल हो रही हैं। तो दूसरी ओर भाजपा यहां कुछ सीट जीतने में सफल रही। भाजपा को 3 सीटों पर सफलता मिली तो अन्य 4 सीटें पाने में सफल रहे। पहले ऐसा माना जा रहा था कि वाम मोर्चा ममता की इस पारी को रोक देगा लेकिन अंततः तृणमूल कांग्रेस को ही चुनाव में बढ़त मिली। अब उनकी जीत तय हो गई है। तृणमूल कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तो असम में भाजपा को 89 सीटें मिली हैं।

भाजपा यहां पर बहुमत में आ गई है। भाजपा ने सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। यहां पर असम गण परिषद के साथ भाजपा गठबंधन में थी और उसकी सत्ता में बहाली हुई है। इसके बाद यहां पर कांग्रेस को 21 एआईयूडीएफ को 14 व अन्य को 2 सीटें मिली हैं। तमिलनाडु में एआईएडीएम के को 126 सीटें डीएमके को 105 सीटें, अन्य को 1 सीट मिली है। भाजपा यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। इस तरह से यहां पर जे. जयललिता ही मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने जा रही हैं।

केरल में कांग्रेस 46 सीटों पर रही जबकि वाम मोर्चा ने बढ़त बनाते हुए 85 सीटों पर कब्जा जमाया। इस तरह से यहां वाममोर्चा सरकार बनाने के लिए अग्रसर हुआ। मुख्यमंत्री ओमान चांडी अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए हैं। तो यहां पर भाजपा ने अपना खाता खोला उसे केरल में 1 सीट मिली है जबकि अन्य को 8 सीटें मिली हैं। पुदुचेरी में कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। यहां पर कांग्रेस ने सत्ता में बहाली की है।

यहां एआईएनआरसी को 8 सीटें मिली हैं। यहां एआईएडीएमके को 4 और अन्य को 1 सीट मिली है। इस तरह से भाजपा पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मुक्त भारत को कायम रखने में सफल रही है। इन राज्यों में केरल से कांग्रेस को अपनी सत्ता खोनी पड़ी है जबकि वाम मोर्चे को कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। वाम मोर्चे के नेताओं ने गठबंधन की समीक्षा की बात कही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -