राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिए क्या है मामला ?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिए क्या है मामला ?
Share:

गुवाहाटी:  असम के जोरहाट शहर के भीतर कथित तौर पर स्वीकृत मार्ग से भटकने के लिए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' और इसके मुख्य आयोजक केबी बायजू के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्रा ने शहर में एक अनधिकृत दिशा ले ली थी, जो अनुमत केबी रोड मार्ग से भटक गया, जिससे क्षेत्र में "अराजक स्थिति" पैदा हो गई थी।

बयान के अनुसार, 'लोगों की अचानक भीड़ के कारण कुछ लोग गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। यात्रा और उसके मुख्य आयोजक के खिलाफ जोरहाट सदर पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।' अधिकारी के अनुसार, FIR में कहा गया है कि यात्रा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करने में नाकाम रही और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया। जवाब में, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने मीडिया को बताया कि FIR एक रणनीतिक कदम है जिसका उद्देश्य यात्रा के लिए अनुचित बाधाएं पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि, “पीडब्लूडी पॉइंट पर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए कोई पुलिस तैनात नहीं थी। निर्धारित मार्ग बहुत छोटा था और हमारी सभा बहुत बड़ी थी। इसलिए, हमने बस कुछ मीटर का चक्कर लगाया। हिमंत बिस्वा सरमा पहले दिन (असम में) यात्रा की सफलता से डरे हुए हैं और अब इसे पटरी से उतारना चाहते हैं।" वहीं आज, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के माजुली पहुंची। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि, ''कोई नियम नहीं तोड़ा गया है. असम के मुख्यमंत्री लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हम अगले 7 दिनों तक असम में हैं। उन्हें हमें गिरफ्तार करने दीजिये, हम चुनौती स्वीकार करते हैं।”

इस बीच राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, ''असम के मुख्यमंत्री भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, जिनका एकमात्र काम नफरत की आड़ में जनता का पैसा लूटना है।'' यात्रा का असम खंड 25 जनवरी तक जारी रहने वाला है, जो 17 जिलों में 833 किमी की दूरी तय करेगा। कांग्रेस सांसद के नेतृत्व में यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। समग्र योजना में 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों को शामिल करते हुए कुल 6,713 किलोमीटर की यात्रा करने की यात्रा की कल्पना की गई है।

JCB बुलवाकर भाजपा पार्षद ने तुड़वा दी मंदिर की दीवार, लोगों ने मचाया हंगामा

'वो भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ लीडर, हम चाहते हैं कि वो फिर जीतें..', अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने की पीएम मोदी की तारीफ

12 साल से चल रहा था अफेयर लेकिन ऐन मौके पर शादी से मुकर गया प्रेमी और फिर जो हुआ....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -