हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ हथिनी और उसका बच्चा, सोशल मीडिया पर सपोर्ट में उतरे लोग
हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ हथिनी और उसका बच्चा, सोशल मीडिया पर सपोर्ट में उतरे लोग
Share:

गुवाहाटी: असम के गोलाघाट जिले में पुलिस ने एक 14 साल के लड़के के कथित रूप से क़त्ल करने के आरोप में एक मादा हाथी तथा उसके बछड़े को पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि 8 जुलाई को गोलाघाट के बोकाखाट क्षेत्र में दुलुमोनी नाम के एक हाथी ने कथित रूप से लड़के का क़त्ल कर दिया था। सार्वजनिक आक्रोश के पश्चात् पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत की वजह) के तहत मुकदमा दायर किया तथा मादा हाथी और उसके बछड़े को गिरफ्तार किया गया।

वही एक पुलिस अफसर ने कहा कि असम के गोलाघाट जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक पूर्व विधायक के स्वामित्व वाली एक मादा हाथी एवं उसके बच्चे को कथित तौर पर 14 साल के लड़के को रौंदने के पश्चात् जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों को जब्त करने के पश्चात् काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तथा टाइगर रिजर्व के अफसरों को सौंप दिया।

इसके साथ ही मादा हाथी एवं उसका बच्चा बोकाखाट से दो बार के पूर्व विधायक जितेन गोगोई के हैं। हालांकि, हथिनी एवं बच्चे को गिरफ्त में लिए जाने के पश्चात् सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके सपोर्ट में पोस्ट साझा किए। कई लोगों ने इसको लेकर मजाकिया मीम्स भी बनाए। 8 जुलाई को गोलाघाट के बोकाखाट क्षेत्र में एक हाथी ने एक 14 वर्ष के लड़के पर हमला कर दिया था, जिसके पश्चात् लड़के की मौत हो गई। घटना के पश्चात् से ही हाथी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठने लगी थी। 

स्‍वर्ण मंदिर के पास हुआ कुछ ऐसा की मचा भारी हड़कंप, जानिए क्या हुआ खास?

आज PM मोदी करेंगे देश के पहले ‘एयरपोर्ट’ जैसे रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

डेल्टा वेरिएंट के डर से इस राज्य ने लगाया 10 दिन तक सम्पूर्ण लॉकडाउन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -