राजस्थान के बाद अब असम कांग्रेस में कलह, आपस में ही लड़ पड़े नेता
राजस्थान के बाद अब असम कांग्रेस में कलह, आपस में ही लड़ पड़े नेता
Share:

गुवाहाटी: राजस्थान में कांग्रेस आंतरिक कलह (Rajasthan Congress Clash) से जूझ रही है। पार्टी के विधायकों ने सीएम अशोक गहलोत के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। वहीं राजस्थान में घमासान से जूझ रही कांग्रेस की असम इकाई में भी आपसी झड़प (Assam Congress Clash) देखने को मिली है। दरअसल असम के धुबरी जिले में सोमवार (26 सितंबर) को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर एक मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूह आपस में लड़ पड़े।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: अशोक गहलोत ने बदले सुर, मल्लिकार्जुन खड़गे से मांगी माफी

इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अजय शर्मा नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा कर लेता तो भारत जोड़ो यात्रा की आवश्यकता नही होती।' वहीं विपुल सहगल ने लिखा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा का मजाक बन गया है।' बता दें कि, असम में एक नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra in Assam) प्रस्तावित है। अभी तक इस यात्रा को केरल में 18 दिन हो गए हैं। 

महिला ऊर्जा डेस्क का हुआ शुभारंभ

वहीं असम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आपसी झड़प को लेकर मीडिया से स्थानीय कांग्रेस MLA वजेद अली चौधरी ने कहा है कि, ‘भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा के दौरान एक गुट ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर इल्जाम लगाए।' चौधरी ने आगे कहा है कि जब उन्होंने अपना मुद्दा उठाया तो हमारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और झड़प की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि धुबरी जिले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कोई कलह नहीं है, सभी लोग एकजुट हैं। चौधरी ने आगे कहा कि हमने जिला अध्यक्ष के खिलाफ इल्जाम लगाने वाले गुट से कहा कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे पर मंथन करेंगे और किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में इसका समाधान निकालेंगे।

गांधी परिवार को उलझाने चले थे अशोक गहलोत, खुद ही उलझ गए.., क्या कांग्रेस लेगी एक्शन ?

समाजसेवी ने उठाया सराहनीय कदम, हजारो विद्यार्थियों ने ली नशा न करने की शपथ

DMK सांसद ए राजा के हिन्दू विरोधी बयान पर पुडुचेरी में एक दिन का बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -